हिंदी
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट (फोटो सोर्स- इंटरनेट)
New Delhi: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की ओर से क्लर्क के 1265 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 26 मई 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार निर्धारित अंतिम तिथि 23 जून 2026 तक आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। भर्ती में आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। किसी अन्य माध्यम से भेजे गए आवेदन पत्र मान्य नहीं होंगे।
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। इसके साथ ही अभ्यर्थी ने 10वीं स्तर पर हिंदी या संस्कृत विषय पढ़ा हो अथवा 12वीं, बीए या एमए में हिंदी विषय लिया हो। उम्मीदवारों के पास कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी भी होनी चाहिए, जिसमें वर्ड प्रोसेसिंग और स्प्रेड शीट्स का ज्ञान जरूरी है।
भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि अधिकतम आयु सीमा 42 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करने के लिए अलग-अलग वर्गों के लिए अलग आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। हरियाणा राज्य के SC (DSC), SC (OSC), BC-A, BC-B, ESM और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को 710 रुपये फीस जमा करनी होगी। अन्य सभी वर्गों के पुरुष उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1200 रुपये तय किया गया है। वहीं महिला उम्मीदवारों को 875 रुपये फीस का भुगतान करना होगा। हरियाणा राज्य के पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क रखा गया है।
UP Govt Jobs: बेरोजगार युवाओं के लिए लॉटरी, टाटा मोटर्स में भर्ती का ऐसा मौका फिर कभी नहीं मिलेगा
क्लर्क भर्ती में उम्मीदवारों का चयन दो चरणों के आधार पर किया जाएगा। सबसे पहले अभ्यर्थियों को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) में शामिल होना होगा। इस परीक्षा में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को अगले चरण कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी टेस्ट (CPT) के लिए बुलाया जाएगा। दोनों चरणों में प्रदर्शन के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले भर्ती से संबंधित आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ लें। इसमें पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य जरूरी दिशा-निर्देश विस्तार से दिए गए हैं।
Location : New Delhi
Published : 27 May 2026, 1:05 PM IST
Topics : Clerk Recruitment 2026 government Job High Court Vacancy Online Application Punjab Haryana High Court