Govt Job Alert: हाईकोर्ट में क्लर्क बनने का सुनहरा मौका, ग्रेजुएशन पास युवा कर सकते हैं अप्लाई, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने क्लर्क के 1265 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्यता ग्रेजुएशन है। इच्छुक उम्मीदवार 26 मई से 23 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पूरी जानकारी के लिए खबर पढ़ें।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 25 May 2026, 10:50 AM IST
google-preferred

Chandigarh: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे देश के युवाओं के लिए एक बेहद शानदार और बड़ा अवसर सामने आया है। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने क्लर्क के पदों पर बंपर वैकेंसी निकाली है।

हाईकोर्ट प्रशासन की ओर से जारी किए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक, क्लर्क के कुल 1265 रिक्त पदों को भरने के लिए इस भर्ती अभियान का एलान किया गया है। कोर्ट में नौकरी पाने और प्रशासनिक व्यवस्था का हिस्सा बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए यह एक बेहतरीन मौका है।

कल से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

इस भर्ती प्रक्रिया के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों को बहुत ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। अधिसूचना के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया कल यानी 26 मई 2026 से आधिकारिक रूप से शुरू होने जा रही है। योग्य अभ्यर्थी इस वैकेंसी के लिए निर्धारित अंतिम तिथि 23 जून 2026 तक अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। किसी भी अन्य माध्यम जैसे डाक या ऑफलाइन तरीके से भेजे गए आवेदनों को सीधे तौर पर निरस्त कर दिया जाएगा।

माइक्रोसॉफ्ट में नौकरी पाने का सपना होगा पूरा, जानिए कौन-से कोर्स और स्किल्स दिलाएंगे बड़ी सफलता

क्या होनी चाहिए शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा?

क्लर्क के इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएशन (स्नातक) की डिग्री होनी अनिवार्य है। इसके साथ ही, अभ्यर्थी ने 10वीं कक्षा (मैट्रिक) में हिंदी या संस्कृत विषय पढ़ा हो, अथवा 12वीं, बी.ए. (B.A.) या एम.ए. (M.A.) स्तर पर हिंदी एक मुख्य विषय के रूप में पढ़ी हो। आज के डिजिटल दौर को देखते हुए उम्मीदवारों के पास कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी (विशेषकर वर्ड प्रोसेसिंग और स्प्रेडशीट्स चलाने का ज्ञान) होना जरूरी है।

आयु सीमा की बात करें तो 1 जनवरी 2026 को आधार मानकर उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्गों के आवेदकों को सरकार के नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी।

कैटेगरी के अनुसार कितना लगेगा आवेदन शुल्क?

भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा। हरियाणा राज्य के अनुसूचित जाति (SC-DSC/SC-OSC), पिछड़े वर्ग (BC-A/BC-B), ईएसएम (ESM) और ईडब्ल्यूएस (EWS) वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 710 रुपये तय किया गया है।

वहीं, अन्य सभी सामान्य और अनारक्षित वर्गों के पुरुष उम्मीदवारों को 1200 रुपये और महिला उम्मीदवारों को 875 रुपये फीस देनी होगी। राहत की बात यह है कि हरियाणा राज्य के दिव्यांग (PwBD) वर्ग के आवेदकों के लिए यह फॉर्म पूरी तरह निशुल्क रखा गया है।

UP Jobs 2026: यूपी में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, टेक्निकल असिस्टेंट भर्ती के लिए 11 जून तक करें आवेदन

दो चरणों की परीक्षा के बाद होगा फाइनल सिलेक्शन

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट क्लर्क भर्ती में अंतिम रूप से चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को कड़े कंपटीशन से गुजरना होगा। चयन प्रक्रिया के पहले चरण में अभ्यर्थियों को एक कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) देना होगा। इस लिखित परीक्षा में निर्धारित कट-ऑफ अंक हासिल करने वाले उम्मीदवारों को ही अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। दूसरा चरण कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी टेस्ट (CPT) का होगा, जिसमें उम्मीदवारों के कंप्यूटर कौशल को परखा जाएगा। इन दोनों चरणों के सफल समापन के बाद मेरिट के आधार पर फाइनल सिलेक्शन लिस्ट तैयार की जाएगी।

Location :  Chandigarh

Published :  25 May 2026, 10:49 AM IST

Advertisement