गंगा घाट पर खुशी मातम में बदली… कंकन छुड़ाने की रस्म के बीच ऐसा क्या हुआ कि 18 साल का परमेश्वर समा गया धारा में?

गाजीपुर के सुहवल थाना क्षेत्र स्थित गरूआ मकसूदपुर गंगा घाट पर एक 18 वर्षीय युवक स्नान के दौरान गहरे पानी में डूब गया। शादी के बाद पारंपरिक रस्म के दौरान हुआ यह हादसा पूरे परिवार के लिए मातम बन गया। पुलिस और गोताखोर लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं, लेकिन युवक का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 27 May 2026, 1:04 PM IST
google-preferred

Ghazipur: गाजीपुर के सुहवल थाना क्षेत्र में गंगा घाट पर एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। शादी की खुशियों के बीच हुआ यह हादसा कुछ ही पलों में मातम में बदल गया, जब 18 वर्षीय युवक गंगा की तेज धारा में समा गया। मां की आंखों के सामने बेटे का डूबना और बेबसी भरी चीखें अब गांव की सबसे दर्दनाक याद बन चुकी हैं।

घटना कैसे हुई

पूरा मामला गाजीपुर जिले के गरूआ मकसूदपुर गांव का है, जहां एक पारिवारिक शादी के बाद पारंपरिक रस्म ‘कंकन छुड़ाने’ के लिए महिलाएं और परिजन गंगा घाट पहुंचे थे। परिवार में खुशियों का माहौल था, पूजा-पाठ और रीति-रिवाज पूरे किए जा रहे थे। इसी दौरान गीता देवी अपने छोटे बेटे परमेश्वर गुप्ता (18) के साथ घाट पर पहुंची थीं।

मां की आंखों के सामने मौत का मंजर

घाट पर मौजूद लोगों के अनुसार, जैसे ही मां गीता देवी ने अपने बेटे को डूबते देखा, उन्होंने जोर-जोर से चीखना शुरू कर दिया। वहां मौजूद महिलाओं ने तुरंत साड़ी और कपड़े फेंककर उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव के कारण परमेश्वर उसे पकड़ नहीं सका। कुछ ही सेकंड में वह गंगा की लहरों में गायब हो गया। इस घटना ने वहां मौजूद हर व्यक्ति को झकझोर दिया। खुशी का माहौल एक पल में चीख-पुकार और अफरा-तफरी में बदल गया।

गाजीपुर में रूह कंपा देने वाला हादसा: ट्रेलर ने बाइक सवार तीन दोस्तों को 100 मीटर तक घसीटा, मौके पर दर्दनाक मौत

घाट पर मची अफरा-तफरी

घटना के बाद घाट पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। स्थानीय ग्रामीण, मछुआरे और नाविक तुरंत मौके पर पहुंचे और युवक की तलाश शुरू की गई। लोग घंटों तक नदी में खोजबीन करते रहे, लेकिन देर शाम तक परमेश्वर का कोई सुराग नहीं मिल सका।

प्रशासन और रेस्क्यू ऑपरेशन

थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय गोताखोरों और नाविकों की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस टीम भी लगातार मौके पर मौजूद है और नदी के अलग-अलग हिस्सों में तलाश की जा रही है। हालांकि, अब तक युवक का कोई पता नहीं चल सका है। प्रशासन का कहना है कि सर्च ऑपरेशन तब तक जारी रहेगा जब तक कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आती।

Shubhendu Adhikari PA Murder Case: गाजीपुर से झारखंड जुड़े साजिश के तार, CBI ने वाराणसी से विनय को दबोचा

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

परमेश्वर गुप्ता छह भाइयों में पांचवें नंबर पर था और इंटरमीडिएट का छात्र था। उसके पिता जोगिंदर गौतम गांव में मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। परिवार के अन्य बेटे बाहर चेन्नई में नौकरी कर घर की आर्थिक मदद करते हैं। बेटे के लापता होने की खबर के बाद मां गीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। घर में मातम पसरा हुआ है और रिश्तेदारों की भीड़ लगातार पहुंच रही है। शादी की खुशियां अब गहरे सदमे में बदल चुकी हैं।

Location :  Ghazipur

Published :  27 May 2026, 1:04 PM IST

Advertisement