हिंदी
फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर के बिंदकी कस्बे में समाजवादी पार्टी की ओर से डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन सपा सांसद नरेश उत्तम पटेल के ललौली रोड स्थित कैंप कार्यालय पर किया गया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व फतेहपुर सांसद नरेश उत्तम पटेल ने डॉ. लोहिया की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि डॉ. लोहिया न सिर्फ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे, बल्कि सामाजिक व आर्थिक असमानता के भी कट्टर विरोधी थे।
विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान
सांसद नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि डॉ. लोहिया दलितों, पिछड़ों व गरीबों को समान अधिकार दिलाने के लिए जीवन भर संघर्ष करते रहे। समाज के लिए उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोहिया के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के कई प्रमुख नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए। इनमें महेंद्र बहादुर सिंह, रामेश्वर दयाल, गणेश वर्मा, कमलेश वर्मा, धर्मपाल पटेल, राजू कुर्मी, अकरम गुड्डु, सियाराम यादव, सुनील पाल, चन्द्रशेखर बेदी और डा.ओमप्रकाश गुप्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने 'डॉ.' के नारे लगाये. राम मनोहर लोहिया अमर रहें और उनके सिद्धांतों को अपनाने का संकल्प लिया।
Published : 24 March 2025, 12:04 PM IST
Topics : dynamite news hinid Fatehpur fatehpur news fatehpur news todays latest Samajwadi Party News UP News UP Politics News