हिंदी
रायबरेली: गुरबख्शगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, इस छापेमारी में पुलिस ने फैक्ट्री के दो संचालकों समेत दो अवैध असलहा खरीदारों को गिरफ्तार किया है।
अवैध असलहों का बड़ा ज़खीरा बरामद
पुलिस को लंबे समय से इलाके में अवैध असलहों की आपूर्ति की सूचना मिल रही थी। मुखबिरों के माध्यम से जाल बिछाकर पुलिस ने पहले दो खरीदारों को दबोचा। पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर जब पुलिस ने छापेमारी की तो वहां अवैध असलहों का बड़ा ज़खीरा बरामद हुआ।
फतेहपुर में संचालित होती मूल फैक्ट्री
मौके से तैयार व अधबने तमंचों के अलावा इन्हें बनाने के उपकरण भी बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों ने खुलासा किया है कि उनकी मूल फैक्ट्री फतेहपुर जिले में संचालित होती थी, जबकि रायबरेली में हाल ही में उन्होंने एक सहायक फैक्ट्री शुरू की थी।
Published : 8 April 2025, 5:55 PM IST
Topics : crime news Dynamite News Hindi News Raebareli raebareli crime news Raebareli Hindi News raebareli news Raebareli police Raebareli Updates