हिंदी
लखनऊ: राज्य के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा का कहना है कि सपा सरकार में बिजली बेहद कम मिलती थी अब योगी सरकार में शहर में 24 घंटे और गांवों में 18 घंटे बिजली मिलती दी जा रही है। यदि आपको सुविधा मिल रही है तो उसी हिसाब से भुगतान भी करना होगा।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक बढ़ी दरें तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गयी हैं। उद्योग क्षेत्र में दस फीसदी दरें बढ़ायी गयी हैं तो वहीं शहरी क्षेत्र में बिजली दर 15 फीसदी बढ़ा दी गयी हैं। ग्रामीण इलाकों में फिक्स चार्ज 400 से बढ़ाकर 500 कर दिया गया है।
पिछले दिनों उत्तर प्रदेश पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली के दामों में 25 फीसदी से भी ज्यादा की बढ़ोतरी करने का प्रस्ताव पेश किया था। जिस पर अब मुहर लगा दी गयी है।
सरकार के इस कदम का तमाम लोगों ने विरोध किया है। विद्युत उपभोक्ता परिषद, भारतीय किसान यूनियन समेत अनेक संगठन इस बढ़ोत्तरी के खिलाफ हैं।
Published : 3 September 2019, 5:42 PM IST
Topics : Electricity hike price uttar pradesh Yogi Government उत्तर प्रदेश कीमत बिजली लखनऊ श्रीकांत शर्मा