हिंदी
रायबरेली: जनपद के जगतपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दवा व्यवसायी संजय अग्रहरि की मौत हो गई। वह सलोन मार्ग पर शारदा नहर पुल के पास बाइक से जा रहे थे तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसारपुलिस ने घायल व्यवसायी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।मृतक संजय अग्रहरि सलोन रोड के निवासी थे और मेडिकल स्टोर की दुकान चलाते थे। उनके परिवार में पत्नी ममता, दो बेटे आयुष और देव, और बेटी आंशी हैं। घटना के समय संजय अग्रहरी शंकरपुर स्थित दुर्गा मंदिर से पूजा करके वापस लौट रहे थे।
सीएचसी के अधीक्षक एलपी सोनकर ने बताया कि घायल व्यवसायी को मृत अवस्था में लाया गया था। थाना प्रभारी अजय राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
Published : 27 March 2025, 9:44 PM IST
Topics : Dynamite News Pharma businessman raebareli news Road Accident in raebareli thana jagatpur UP News