Gorakhpur News: गोला बाजार में किशोर लापता, परिवार में मचा कोहराम, पुलिस ने कहा…

गोरखपुर के गोलाबाजार के देवकली में किशोर के लापता के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। गुमशुदा की तहरीर पर पुलिस किशोर की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने पड़ोसी थानों को भी अलर्ट कर दिया है।

Gorakhpur: जनपद के गोलाबाजार उपनगर के वार्ड नंबर 16 देवकली इलाके में एक 14 वर्षीय किशोर के अचानक गायब हो जाने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। बाजार घूमने निकला किशोर देर शाम तक घर नहीं पहुंचा तो उसके परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। रिश्तेदारों और पड़ोसियों के साथ रातभर चली खोजबीन के बावजूद जब कोई सुराग नहीं मिला तो परिवार थाना गोला पहुंचा और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

देवकली वार्ड निवासी रामप्रसाद शुक्ला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका नाती अभय शुक्ला (14 वर्ष, पुत्र सुधीर शुक्ला) 20 फरवरी को दोपहर करीब 12 बजे गोपालपुर चौराहे से पश्चिम दिशा में चला गया था। सामान्य रूप से वह बाजार या खेलने के लिए जाता था, लेकिन इस बार शाम ढलने के बाद भी उसकी वापसी नहीं हुई। परिजनों ने शुरू में सोचा कि वह किसी मित्र या रिश्तेदार के यहां चला गया होगा, पर जैसे-जैसे समय बीतता गया, चिंता घिरती चली गई।

IND vs SA T20 World Cup: साउथ अफ्रीका ने भारत को दी शिकस्त, 76 रनों से हराया

परिवार में मचा कोहराम

परिवार के सदस्यों ने तुरंत मोहल्ले, आसपास के इलाकों, रिश्तेदारों के घरों और दोस्तों के बीच तलाश शुरू कर दी। रात भर सड़कों पर घूम-घूमकर पूछताछ की गई। मोहल्ले के अन्य लोग भी इस तलाशी में शामिल हो गए, लेकिन अभय कहीं नहीं मिला। परिवार में मातम सा पसरा हुआ है। दादी-नानी का रोना थम नहीं रहा है। माता-पिता की हालत खराब है। 14 साल के नाबालिग बच्चे के लापता होने से पूरे परिवार पर गहरा सदमा लगा है।

अभय का शारीरिक विवरण इस प्रकार है- पतला शरीर, लंबा चेहरा, सांवला रंग और माथे पर कट का स्पष्ट निशान। वह घटना के समय जींस पैंट, काली टी-शर्ट, जैकेट और स्पोर्ट्स शूज पहने हुए था।

पुलिस की कार्रवाई

थाना गोला पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि किशोर की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई है। आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, बाजारों और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस ने पड़ोसी थानों को भी अलर्ट कर दिया है।

गोरखपुर में सनसनीखेज वारदात: शराब के नशे में आदमी बना जल्लाद, महिला को दी ऐसी सजा, कांप जाएगी आपकी रूह

परिजनों ने समाज से अपील की है कि अगर किसी ने अभय को देखा हो या उसके बारे में कोई जानकारी हो तो तुरंत थाना गोला पुलिस को सूचित करें। 'हमारा बच्चा सकुशल घर लौट आए', यही दुआ कर रहे हैं परिजन।

Location : 
  • Gorakhpur

Published : 
  • 23 February 2026, 12:30 AM IST

Advertisement
Advertisement