हिंदी
लखनऊ: प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड के अपराधियों पर शिकंजा कसना यूपी पुलिस के लिए बड़ी चुनौती तो थी ही साथ ही प्रतिष्ठा का विषय भी क्योंकि उन्होंने सरेआम पुलिस के इकबाल को चुनौती दी थी।
माफिया अतीक अहमद के बेटे असद और शूटर गुलाम को मारने वाली टीम के जांबाजों को जानिये, UP STF के 12 सदस्यों की टीम ने मुठभेड़ में मार गिराया। अपराधियों के पास से एक ब्रिटिश बुलडॉग रिवाल्वर .455 बोर और वाल्थर पी88 7.63 बोर की पिस्तौल हुई बरामद pic.twitter.com/vxog4ItY0t
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) April 13, 2023
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार इन अपराधियों ने मिलकर एक वकील के अलावा दो पुलिसकर्मियों को भी दिनदहाड़े बमों और गोलियों से मौत के घाट उतार डाला था।
यूपी एसटीएफ के उन साहसी जवानों का एक्सक्लूसिव वीडियो डाइनामाइट न्यूज़ आपको दिखा रहा है जिन्होंने इस आपरेशन को अंजाम दिया है।
Published : 13 April 2023, 5:37 PM IST
Topics : Asad Atiq Ahmed encounter UP STF अतीक अहमद असद प्रयागराज यूपी एसटीएफ