Maharajganj: धान खरीद केंद्र खुलवाने के लिए किसानों का धरना प्रदर्शन, ग्राम पंचायत अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

सिसवा कस्बे के कोठीभार में स्थित पीसीएफ केंद्र को धान क्रय केंद्र नही बनाये जाने पर आक्रोशित किसानों ने शुक्रवार को धरना दिया है। साथ ही ग्राम पंचायत अधिकारी को ज्ञापन सौंपान है। पढ़ें पूरी खबर

Updated : 8 January 2021, 6:42 PM IST
google-preferred

महराजगंजः सिसवा कस्बे के कोठीभार में स्थित पीसीएफ केंद्र को धान क्रय केंद्र नही बनाये जाने पर आक्रोशित किसानों ने शुक्रवार को धरना दिया और ग्राम पंचायत अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।

ज्ञापन सौंपते किसान

सभासद राजन विश्वकर्मा के नेतृत्व में पीसीएफ केन्द्र पर बैठे किसानों कहा है कि पीछले तीन सालों से इस केंद्र पर अनाज की खरीदारी नहीं हो रही है। जिससे किसानों को अपना अनाज बिचौलियों के वहा सस्ते दामों में बेचने को मजबूर है।

बंद धान क्रय केंद्र

सिसवा क्षेत्र के किसानों केंद्र बंद होने से उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है और साथ ही साथ उन्हें किटनाशक और बीज भी नहीं मिल पाता है। धरना स्थल पर पहुंचे ग्राम पंचायत अधिकारी को किसानों ने जिलाधिकारी को सम्बोधित करते हुए ज्ञापन देकर धरना समाप्त कर दिया है।

Published : 
  • 8 January 2021, 6:42 PM IST

Advertisement
Advertisement