Delhi Acid Attack: बहन के साथ खड़ी थी 12वी की छात्रा आया बाइक सवार ‘छपाक’ से तेजाब फेंक गया, सामने आया CCTV फुटेज

दिल्ली के द्वारका से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक लड़के ने 12वी की छात्रा पर तेजाब से हमला किया है। इस घटना का CCTV फुटेज सामने आया है। पढ़िए पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 14 December 2022, 3:53 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के द्वारका से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक लड़के ने 12वी की छात्रा पर तेजाब से हमला किया है। ये घटना बुधवार सुबह 9 बजे की बताई जा रही हैं। तेजाब से हमले से बाद छात्रा को सफदरगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची और जांच शुरू की।  वहीं इस घटना का एक CCTV फुटेज सामने आया है। 

CCTV फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि बाइक पर सवार दो लड़के आते है और साइड में खड़ी छात्रा पर तेजाब फेंक कर फरार हो गए।  CCTV फुटेज में दोनों युवकों का चेहरा कपड़े से ढका दिखाई दे रहा है। 

दिल्ली पुलिस ने बताया कि, उन्हें सुबह 9 बजे यह सूचना मिली कि मोहन गार्डन के पास एक छात्रा पर तेजाब से हमला किया गया है। छात्रा की उम्र 17 साल है, वह अपनी छोटी बहन के साथ खड़ी थी। तभी अचानक से बाइक सवार दो युवकों ने छात्रा पर तेजाब फेंक दिया।

घायल छात्रा ने दो लड़कों पर शक जताया है, जिनमे से एक संदिग्ध को पुलिस ने हिरासत में लिया है।