हिंदी
देहरादून: उत्तराखंड में पिछले दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण बद्रीनाथ की यात्रा काफी प्रभावित हो रही है। श्रद्धालुओं को यात्रा मार्ग पर बारिश के साथ-साथ भूस्खलन के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: सौर और पिरुल ऊर्जा से रोशन होंगे पहाड़ के गांव, पलायन पर लगेगी लगाम
राज्य के चमोली जिले के बद्रीनाथ और हेमकुंड मार्ग पर कुछ दिनों से लगातार भारी बारिश के बाद भूस्खलन हो रहा है। जिससे बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर आने-जाने वाले यातायात वाहन भी काफी प्रभावित हो रहे हैं। भूस्खलन के कारण जहां एक तरफ यात्रियों की जान पर हर समय खतरा मंडरा रहा है।
यह भी पढ़ें: देहरादून: अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत एमडीए ने सील किये तीन प्रतिष्ठान
साथ ही आज 24 धंटे के लिए मौसम विभाग ने भारी बारिश की आशंका जताते हुए जिलाधिकारियों को अलर्ट कर दिया गया। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के अलावा आपदा प्रबंधन से जुड़े महकमों को भी तैयार रहने को कहा गया है।
Published : 10 September 2018, 2:59 PM IST
No related posts found.