हिंदी
हरिद्वार: सिडकुल क्षेत्र स्थित मेट्रो अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ की एक महिला कर्मचारी का शव शौचालय में मिला है। शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। मृतिका की पहचान सोलानी के रूप में की गयी है। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर हत्या का आरोप लगाया है और गहन जांच की मांग की है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार परिजनों का कहना है कि सोलानी कोचिंग के बाद सीधे अस्पताल में ड्यूटी के लिए चली गई थी। कुछ समय बाद उसकी सहेली ने फोन पर सूचना दी कि सोलानी की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। जब तक परिवार अस्पताल पहुंचा, सोलानी की मौत हो चुकी थी। परिवार का आरोप है कि सोलानी की हत्या की गई है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी पंकज गैरोला ने डाइनामाइट न्यूज़ से बताया कि शव अस्पताल के शौचालय में मिला है और स्टाफ से पूछताछ की जा रही है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी हुई है और अस्पताल प्रबंधन से भी विस्तृत जानकारी मांगी गई है।
अस्पताल में महिला कर्मचारी की संदिग्ध मौत को लेकर कई कयास लगाये जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
Published : 14 February 2025, 12:19 PM IST
Topics : Dead body Haridwar Haridwar News Metro Hospital Nursing Staff मेट्रो अस्पताल हरिद्वार न्यूज़