हिंदी
हापुड़: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक सनसनीखेज वारदात हुई है। सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव सिखैड़ा और खुड़लिया के बीच शुक्रवार रात को हत्यारों ने 24 वर्षीय एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्यारों ने शव को जलाने की भी कोशिश की। पुलिस ने मामला दर्ज कर दिया है और मामले की जांच कर रही है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार घटना थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव सिखैड़ा व खुड़लिया के बीच एनएच-09 की है।
जानकारी के अनुसार थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक विजय गुप्ता शनिवार सुबह पुलिस टीम के साथ हाईवे पर गश्त पर थे। इस दौरान सिंभावली थाना क्षेत्र गांव सिखैड़ा व खुड़लिया के बीच एनएच-09 पर एक युवक का अधजला शव पड़ा देखा। उन्होंने मामले की सूचना थाना सिंभावली पुलिस को दी।
शव मिलने की सूचना आग की तरह आसपास के क्षेत्र में फैल गई। मौके पर शव को देखने के लिए काफी संख्या में लोगों का जमावड़ा लग गया। पुलिस ने लोगों की मदद से शव की शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन, कामयाबी नहीं मिल सकी।
एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है की हत्या के बाद शव को जलाया गया है। मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। आसपास के थानों में भी उसकी फोटो भेज दी गई है। जल्द ही वारदात का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने शव की शिनाख्त शुरू कर दी है। पुलिस मामले का जांच में जुट गई है।
सुनिये भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल क्या कह रहे हैं:
Published : 11 January 2025, 12:47 PM IST
Topics : bur Dead body Hapur HindiNews ManojTibrewalAakashDynamiteNews ManojTibrewalAakashJournalist shot dead TrendingNews Young Man क्राइम