हिंदी
नोएडा: देश की राजधानी दिल्ली से सटे यूपी के औद्योगिक क्षेत्र नोएडा में दिनदहाड़े महिला से छेड़छाड़ की वारदात सामने आयी है। नोएड़ा थाना फेज-2 क्षेत्र में एक महिला शेफ ने रेपिडो स्कूटी चालक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अनुज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार यह घटना नोएडा थाना फेज 2 की है। घटना शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे की है। आरोपी की पहचान गीता कॉलोनी निवासी स्कूटी चालक अनुज शेहरा के रुप में हुई है।
जानकारी के अनुसार मोदीनगर की रहने वाली महिला शेफ ने बताया कि उसने गाजियाबाद से नोएडा सेक्टर-80 जाने के लिए रेपिडो स्कूटी बुक की थी। इस दौरान गीता कॉलोनी का रहने वाला स्कूटी चालक अनुज शेहरा ने उसकी टांग पर हाथ रखकर छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब उसने विरोध किया तो उसने धमकी दी और भागने की कोशिश करने लगा।
मोदीनगर की रहने वाली महिला शेफ ने बताया विरोध करने के बाद भी आरोपी ने अभद्रता करना नही छोड़ा तो पीड़िता ने उसका जोरदार विरोध किया।
पुलिस ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में शीघ्र कार्रवाई करते हुए महिला को न्याय दिलाने का भरोसा दिया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता के बयान और सबूतों के आधार पर अनुज के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेजा गया है। मामले ेकी जांच जारी है।
सुनिये भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल क्या कह रहे हैं:
Published : 6 January 2025, 1:15 PM IST
Topics : arrested driver female chef ManojTibrewalAakashDynamiteNews ManojTibrewalAakashJournalist Molests Noida Rapido TrendingNews क्राइम