Crime in UP: मिर्जापुर में शर्मसार हुई इंसानियत, गर्भवती के साथ बलात्कार, आरोपी फरार

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में मंडलीय अस्पताल में गर्भवती महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले सफाई कर्मी की तलाश की जा रही है। पढ़िए पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 11 May 2022, 4:41 PM IST
google-preferred

मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में मंडलीय अस्पताल में गर्भवती महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले सफाई कर्मी की तलाश की जा रही है।

अस्पताल के महिला वार्ड में भर्ती गर्भवती महिला के साथ सात म‌ई को सफाई कर्मचारी ने बाथरूम में दुष्कर्म किया था। मंगलवार शाम मामले की जानकारी होने पर जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार एसपी अजय कुमार सिंह पूरे दलबल के साथ अस्पताल पहुंचे और महिला का बयान दर्ज किया। 

आरोपी सफाई कर्मचारी साहिल की तलाश शुरू कर दी गई है। अधिकारियों ने अपराधी को शीघ्र गिरफ्तार करने का दावा किया है। (यूनिवार्ता)

Published : 
  • 11 May 2022, 4:41 PM IST