Crime In Haryana: मरीज की जगह एम्बुलेंस में रखीं शराब की बोतलें, सोनीपत में दबोचे चार तस्कर

थाना राई पुलिस ने एंबुलेंस में शराब तस्करी के मामले में चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 18 February 2024, 9:11 PM IST
google-preferred

चंडीगढ़: हरियाणा में सोनीपत (Sonipat)जिले के राई में एम्बुलेंस में शराब की तस्करी करने के आरोप में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
सोनीपत के पुलिस (Police)आयुक्त बी सतीश बालन ने रविवार को बताया कि पुलिस टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर राई एजुकेशन सिटी की सीमा में एक एंबुलेंस रोकी और उसकी तलाशी में 96 बोतल अवैध शराब (Liquor)अंग्रेजी बरामद की गईं

यह भी पढ़ें: किसान नेताओं और सरकार के बीच बड़ी बैठक आज शाम, जानिए किन मुद्दों पर होगी बातचीत 

आरोपी बिहार के जिला वैशाली के पोरा गांव के रमेश, रघुनाथ साहनी और शहर के शांति विहार के राहुल और कैलाश कॉलोनी के विक्की हैं। इस दौरान चालक ने गाड़ी छोड़ कर भागने का प्रयास किया, लेकिन उसको मौके पर ही पकड़ लिया गया।
 

Published :  18 February 2024, 9:11 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement