ये कैसा बचपना: शादी में डीजे बजाने की नहीं मिली इजाजत तो दूल्हे ने उठाया ऐसा कदम, घर से निकली लाश
घटना की खबर फैलते ही रिठौडा गांव में शोक का माहौल बन गया। शादी में शामिल होने आए रिश्तेदारों और ग्रामीणों की आंखें नम हो गई। जिस घर में ढोल-नगाड़ों की गूंज होनी थी, वहां सन्नाटा छा गया। शादी की रस्में रोक दी गई और दोनों परिवारों ने आपसी सहमति से सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए।