Kerala: शराब पीकर बार में हुड़दंग, गोलीबारी में तीन घायल, जानिए पूरा मामला

बंदरगाह शहर के मध्य में स्थित एक स्थानीय बार के तीन कर्मचारी देर रात हुई गोलीबारी की घटना में घायल हो गये। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 12 February 2024, 2:40 PM IST
google-preferred

कोच्चि: बंदरगाह शहर के मध्य में स्थित एक स्थानीय बार के तीन कर्मचारी देर रात हुई गोलीबारी की घटना में घायल हो गये। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना तब हुई जब रविवार देर रात एक विवाद के बाद कथ्रिकदावु में स्थित बार के कर्मचारियों पर एक ग्राहक ने गोली चला दी।

यह भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में ड्रग्स की सप्लाई, स्पेशल सेल ने पकड़े तीन अफ्रीकी तस्कर 

प्राथमिकी के अनुसार बार में शराब पीने आए चारों आरोपियों के बीच बार के मुख्य गेट के सामने सड़क पर विवाद हो गया, जिसके बाद बार के प्रबंधक ने बार के सामने झगड़ा करने पर आपत्ति जताई। बाद में आरोपियों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की।

प्रबंधक पर हमला होता देख बार के दो कर्मचारी- सुजिन और अखिल मौके पर पहुंचे और आरोपियों को रोकने की कोशिश की।

यह भी पढ़ें: कोटा की पुलिस ने एनईईटी अभ्यर्थी को आत्महत्या करने से रोका

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार पुलिस ने बताया कि गुस्साए मुख्य आरोपी ने उन पर पिस्तौल से गोली चला दी, जिससे उनके पेट और जांघों पर चोटें आईं है।

घटना के तुरंत बाद आरोपी कार में सवार होकर वहां से फरार हो गए।

घायल बार कर्मचारियों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

चार आरोपियों के खिलाफ भारतीय दण्ड संहिता की धारा 303 (हत्या का प्रयास) सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Published : 
  • 12 February 2024, 2:40 PM IST

Advertisement
Advertisement