हिंदी
नई दिल्लीः जब एक लड़की ने लड़के को शादी के लिए मना कर दिया तो लड़के ने जो कदम उठाया उसकी वजह से लड़की जिंदगी और मौत के बीच की लड़ाई लड़ रही है।
मामला दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके का है। जहां 10 महीने पहले टिकटॉक के माध्यम से एक लड़का और लड़की मिले थे। शुक्रवार को हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले करण और पानीपत के रहने वाले प्रवीण उस लड़की के घर शादी करने के लिए पहुंच गए।
लेकिन लड़की को जैसे पता चला कि करण शादीशुदा है, उसने इनकार कर दिया। शादी से इनकार करने पर करण पीड़िता के घर में घुसते ही फायरिंग करने लगा। इस फायरिंग में पीड़िता को गोली लग गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
शनिवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली और गोयला गांव के पास श्याम कुंज कॉलोनी में स्थित गोयला डेयरी रोड पर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है।
Published : 22 December 2020, 1:01 PM IST