मुंबई में पुलिस और लड़कियों के बीच झड़प, कई युवतियों पर भांजी गई लाठियां, जानिये पूरा मामला

डीएन ब्यूरो

मुंबई फायरमैन भर्ती 2023 वॉक-इन-सेलेक्शन के दौरान लड़कियों और पुलिस के बीच झड़प हुई है। इस दौरान पुलिस पर कई लड़कियों पर लाठीचार्ज करने का आरोप है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

मुंबई पुलिस और लड़कियों में झड़प
मुंबई पुलिस और लड़कियों में झड़प


मुंबई: देश की आर्थिक नगरी मुंबई में फायरमैन भर्ती में धांधली के आरोपों को लेकर लड़कियां मुंबई फायर ब्रिगेड की भर्ती रद्द करने की मांग कर रही है। इसी मामले को लेकर शनिवार को लड़कियों और पुलिस के बीच तीखी झड़प हुई है और लड़कियां उग्र हो गई। इस दौरान पुलिस पर कई कई लड़कियों पर लाठीचार्ज करने का आरोप लगाया गया है। 

मुंबई के उपनगर दहिसर में फायरमैन भर्ती 2023 वॉक-इन-सेलेक्शन के लिये पहुंची लड़कियों ने इस भर्ती में धांधली के आरोप लगाए हैं। लड़कियों ने कई आरोप लगाते हुई भर्ती रद्द की मांग की है।

लड़कियों का आरोप है कि जिन लड़कियों की हाइट ठीक है, उन्हें भी एंट्री नहीं दी जा रही। लड़कियों का कहना है कि वे मुंबई फायर ब्रिगेड भर्ती के लिए योग्यता और पात्रता पूरी होने के बावजूद उन्हें मौका नहीं दिया जा रहा है। 

पुलिस की मनमानी के खिलाफ विरोध कर रहीं लड़कियों और पुलिस के बीच झड़प की खबर है। इस दौरान कुछ लड़कियों पर लाठी भांजी गई।










संबंधित समाचार