हिंदी
सरेनी में गंगा में नहाने गए 3 युवक डूबे,
Raebareli: रायबरेली के सरेनी थाना क्षेत्र के निसगर गंगा नदी घाट पर गंगा नहाने गए चार युवकों के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। रेस्क्यू के बाद तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक का इलाज जारी है। रानीखेड़ा गांव के चार युवक गंगा में नहा रहे थे, तभी एक युवक गहरे पानी में डूबने लगा। उसे बचाने के प्रयास में बाकी तीनों भी नदी में कूद पड़े और सभी डूब गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों ने चारों युवकों को बाहर निकाल कर जिला अस्पताल भिजवाया। मृतकों की पहचान हरिओम हरिशंकर और सत्येंद्र के रूप हुई। जिला अस्पताल के ईएमओ डॉक्टर मोहम्मद आसिफ ने तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक युवक का इलाज जारी है।
क्या है पूरी घटना?
मिली जानकारी के अनुसार, रानीखेड़ा गांव के रहने वाले चार किशोर सरेनी थाना क्षेत्र के निसगर गंगा घाट पर स्नान करने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि स्नान के दौरान एक किशोर अचानक गहरे पानी में जाने लगा और डूबने लगा। उसे बचाने के प्रयास में बाकी के तीन साथी भी गहरे जल की ओर बढ़ गए और देखते ही देखते चारों नदी की तेज धारा और गहराई में समाने लगे।
सीएचसी से तीन युवाओं को जिला अस्पताल
मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने शोर सुनकर तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद चारों को पानी से बाहर निकाला। आनन-फानन में उन्हें सरेनी सीएचसी (CHC) ले जाया गया, जहाँ उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।जिला अस्पताल के ईएमओ डॉक्टर आतिफ ने पुष्टि करते हुए बताया कि सरेनी सीएचसी से तीन युवाओं को जिला अस्पताल लाया गया था, लेकिन अस्पताल पहुँचने से पहले ही उनकी मृत्यु हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उन्हें 'ब्रॉट डेडघोषित कर दिया।
हरिओम (20 वर्ष) हरिशंकर (15 वर्ष), सतेंद्र 20हादसे में मौत हो गई। चौथे किशोर। हिमांशु का इलाज फिलहाल अस्पताल में चल रहा है, जिसकी स्थिति पर डॉक्टर नजर बनाए हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुँचा और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्राधिकारी (CO) अमित सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया चार युवक गंगा स्नान के लिए आए थे। एक को बचाने के चक्कर में बाकी साथी भी गहरे पानी में चले गए। डॉक्टरों ने तीन की मौत की पुष्टि की है और एक का इलाज चल रहा है। पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई की जा रही है।"
जैसे ही यह खबर रानीखेड़ा गांव पहुँची, वहां चीख-पुकार मच गई। एक ही गांव के तीन होनहार युवाओं की मौत से हर आंख नम है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव के हर घर में चूल्हा तक नहीं जला है। यह हादसा एक बार फिर नदियों के घाटों पर सुरक्षा और सावधानी की कमी की ओर इशारा कर रहा है।
Location : RaeBareli
Published : 23 April 2026, 9:49 PM IST
Topics : crime news police raebareli news UP News