हिंदी
चंदौली: जनपद के कलेक्ट्रेट पर सोमवार दोपहर को आशा व आशा संगिनी ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वाली वर्कर्स ने बताया कि देश में लगभग ग्यारह लाख आशा वर्कर्स और एक लाख आशा संगिनी वर्कर्स कार्यरत है।
समस्या का नहीं हो रहा समाधान
आशा व आशा संगिनी के कार्यों से स्वास्थ क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन हुआ है और स्वास्थ सुविधाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। इसके बावजूद आशा व आशा संगिनी के समस्याओं का निराकरण नहीं हो रहा है।
आशा-संगिनी ने रखी ये मांगे
कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर रही आशा व आशा संगिनी ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रशासनिक अधिकारी को पत्र सौंपा। इस पत्र में मानदेय बढ़ाने, आशा व आशा संगिनी की मृत्यु होने पर 15 लाख रुपए का मुआवजा, रिटायर वेनफिट के रूप में एकमुश्त 10 लाख रुपया भुगतान किया जाने से लेकर कर्मचारियों को सुपरवाइजर का दर्जा प्रदान करने जैसी मांगे शामिल हैं।
इस मौके पर रेशमा, बीनू देवी, प्रमिला देवी, सीमा पांडे, रेखा देवी आदि आशा व आशा संगिनी मौजूद रही।
अगर आप युवा है और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आप हमारी 'युवा डाइनामाइट' को विजिट कर सकते हैं।
https://www.yuvadynamite.com/
Published : 14 October 2024, 7:11 PM IST
Topics : Asha Workers Asha Workers Demands Asha Workers Protest Political News protest Salary Increase UP News uttar pradesh