Gold Price: US-ईरान तनाव के बीच सोने की कीमतों में तेज उछाल, जानें क्या अभी खरीदना सही रहेगा?

US-ईरान तनाव के बीच MCX पर सोना ₹1.61 लाख के आसपास स्थिर है। डॉलर की मजबूती से तेजी सीमित रही। जानें क्या अभी सोना खरीदना सही है, एक्सपर्ट्स का आउटलुक और गोल्ड के अहम सपोर्ट-रेजिस्टेंस लेवल।

Post Published By: Sapna Srivastava
Updated : 8 March 2026, 9:51 AM IST
google-preferred

New Delhi: मिडिल ईस्ट में अमेरिका-ईरान युद्ध के बढ़ते तनाव के बावजूद सोने की कीमतों में तेज उछाल देखने को नहीं मिला है। भारतीय कमोडिटी बाजार में MCX Gold पिछले सप्ताह हल्की मजबूती के साथ लगभग ₹1,61,675 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। यह अपने ऑल-टाइम हाई ₹1,80,779 प्रति 10 ग्राम से करीब ₹19,000 नीचे है। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में COMEX Gold की कीमत लगभग $5,158.70 प्रति ट्रॉय औंस पर बंद हुई, जो अपने रिकॉर्ड हाई $5,626.80 से लगभग $468 नीचे है।

डॉलर मजबूत होने से थमी सोने की रफ्तार

मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, युद्ध और वैश्विक अनिश्चितता के बावजूद सोने की कीमतों में तेजी सीमित रही है। इसका मुख्य कारण अमेरिकी डॉलर की मजबूती है। कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण यूएस डॉलर इंडेक्स फिर से 100 के स्तर के करीब पहुंच रहा है। जब डॉलर मजबूत होता है तो सोने की कीमतों पर दबाव पड़ता है, क्योंकि दोनों को सुरक्षित निवेश विकल्प माना जाता है।

ट्रंप फैक्टर भी बाजार पर असर डाल रहा

मार्केट विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump की नीतियों का भी बाजार पर असर पड़ रहा है। विशेषज्ञ सुगंधा सचदेवा के मुताबिक ट्रंप प्रशासन के फैसलों, जैसे वैश्विक टैरिफ नीति, भू-राजनीतिक हस्तक्षेप और नई रणनीतिक योजनाओं ने बाजार में अनिश्चितता बढ़ा दी है।

ईरान-इजराइल-अमेरिका संघर्ष के साथ-साथ अमेरिका का क्यूबा की ओर ध्यान बढ़ना भी वैश्विक तनाव को और गहरा कर सकता है। ऐसे हालात आमतौर पर सोने और चांदी जैसे सुरक्षित निवेश विकल्पों को समर्थन देते हैं।

महंगाई और फेड की नीति का असर

  • महंगाई के बढ़ते जोखिम के कारण Federal Reserve द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद फिलहाल टलती नजर आ रही है।
  • बाजार अब सितंबर या अक्टूबर में संभावित दर कटौती की उम्मीद कर रहा है, जबकि पहले जुलाई में इसकी संभावना जताई जा रही थी।
  • जब ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कम होती है और डॉलर मजबूत होता है, तो सोने की कीमतों में तेजी सीमित हो सकती है।

Gold Price: सोने में हल्की तेजी, डॉलर की चाल पर टिकी बाजार की नजर; जानें आज का ताजा गोल्ड प्राइस

क्या अभी सोना खरीदना सही है?

विशेषज्ञों के अनुसार सोने का दीर्घकालिक रुझान अभी भी सकारात्मक बना हुआ है।

  • वैश्विक केंद्रीय बैंक लगातार सोने की खरीद बढ़ा रहे हैं
  • भू-राजनीतिक तनाव बढ़ रहा है
  • सुरक्षित निवेश की मांग बनी हुई है

तकनीकी विश्लेषण के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में $5,000–$5,100 का स्तर मजबूत सपोर्ट माना जा रहा है। यदि कीमतें $5,200 से ऊपर टिकती हैं, तो अगला लक्ष्य $5,400 से $5,600 तक हो सकता है।

MCX गोल्ड के लिए अहम स्तर

घरेलू बाजार में विशेषज्ञों के अनुसार:

  • ₹1,37,000 प्रति 10 ग्राम मजबूत सपोर्ट स्तर
  • ₹1,65,000 के ऊपर ब्रेकआउट होने पर तेजी का नया दौर शुरू हो सकता है
  • फिलहाल सोने की कीमतें ₹1,37,000 से ₹1,65,000 के दायरे में रह सकती हैं।

Gold Price: सोना-चांदी में ऐतिहासिक उछाल, जानें क्या ये है निवेशकों के लिए सही समय?

निवेशकों के लिए रणनीति

विशेषज्ञों का कहना है कि लंबी अवधि के निवेशकों के लिए सोने में गिरावट के दौरान खरीदारी करना बेहतर रणनीति हो सकती है। अगर वैश्विक तनाव जारी रहता है और डॉलर कमजोर पड़ता है, तो आने वाले महीनों में सोने की कीमतों में नई तेजी देखने को मिल सकती है।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 8 March 2026, 9:51 AM IST

Advertisement
Advertisement