‘हक दो या गद्दी छोड़ो’: फतेहपुर में आशा कार्यकर्ताओं ने बुलंद की आवाज, राज्य कर्मचारी के दर्जे पर अड़ीं
फतेहपुर में आशा और आशा संगिनी कार्यकर्ताओं ने अपनी लंबित मांगों को लेकर सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने राज्य कर्मचारी का दर्जा, सम्मानजनक वेतन, सामाजिक सुरक्षा और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।