हिंदी
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को सुबह न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस कम है।
आर्द्रता का स्तर 100 फीसदी दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें: दिल्ली में सुबह छाए रहे बादल, दो दिनों में बारिश की उम्मीद
मौसम वैज्ञानिकों ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और रात में हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जाहिर की है।
बुधवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
यह भी पढ़ें: दिल्ली में सुबह छायी रही धुंध की चादर
दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक सुबह नौ बजकर 36 मिनट पर 221 दर्ज किया गया जो कि खराब श्रेणी में आता है।
वायु गुणवत्ता सूचकांक 0-50 श्रेणी में ‘खराब’, 51-100 में ‘संतोषजनक’, 101-300 में ‘मध्यम’, 201-300 में ‘खराब’, 301-400 में ‘बेहद खराब’ और 401-500 में ‘गंभीर’ माना जाता है। वहीं, 500 से ऊपर के एक्यूआई को ‘अति गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है। (भाषा)
Published : 15 January 2020, 4:28 PM IST
No related posts found.