हिंदी
नई दिल्ली: पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव अमनदीप गर्ग (IAS: 1999: हिमाचल प्रदेश) को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
नियमित पदाधिकारी की नियुक्ति होने तक अमनदीप गर्ग सीपीसीबी के अध्यक्ष का अतिरिक्त पदभार संभालेंगे।
अहम संगठन
सीपीसीबी भारत में प्रदूषण नियंत्रण के लिए अहम संगठन है। यह पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MOEFCC) की तकनीकी शाखा है।
समन्वय कार्य
सीपीसीबी राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों की गतिविधियों का समन्वय करता है। यह राज्य बोर्डों को तकनीकी सहायता और मार्गदर्शन भी प्रदान करता है।
Published : 23 January 2025, 2:07 PM IST
Topics : Amandeep Garg Big News Central Pollution Control Board Chairman CPCB Dynamite News environment Manoj Tibrewal Aakash