हिंदी
महराजगंज: फरेंदा रोड पर कार का पहिया अचानक फट गया। इस दुर्घटना में कार सवार एक आदमी की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार बृजमनगंज थाना निवासी रामसेवक यादव अपने दो सहयोगियों के साथ दवा कराने जा रहे थे। अचानक फरेंदा रोड पर स्थित एक निजी हास्पिटल के पास कार का पहिया फट गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि रामसेवक यादव पुत्र स्वर्गीय बासदेव की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो लोगों की गंभीर रूप से घायल हो गये हैं जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही हैं।

पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है वहीं मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Published : 19 November 2019, 3:50 PM IST
Topics : Accident Car Exploded Maharajganj police उत्तर प्रदेश घायल दुर्घटना फरेंदा मौत