LS Poll: राजस्थान, आंध्र प्रदेश और हरियाणा के लिए भाजपा ने बनाए प्रभारी, जानिये किसे मिली जिम्मेदारी

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राजस्थान, हरियाणा एवं आंध्र प्रदेश के लिए आज पार्टी के चुनाव प्रभारियों एवं सह प्रभारियों की नियुक्ति कर दी। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 21 March 2024, 3:04 PM IST
google-preferred

नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राजस्थान, हरियाणा एवं आंध्र प्रदेश के लिए आज पार्टी के चुनाव प्रभारियों एवं सह प्रभारियों की नियुक्ति कर दी।

भाजपा के महासचिव अरुण सिंह ने यहां संवाददाताओं से कहा कि पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने तीनों प्रदेशों के लिए चुनाव प्रभारियों एवं सह प्रभारियों की नियुक्तियों की घोषणा कर दी है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार भाजपा ने राजस्थान के लिए श्री विनय सहस्रबुद्धे को प्रभारी और श्रीमती विजया राहटकर एवं श्री प्रवेश वर्मा को सह प्रभारी नियुक्त किया है। हरियाणा के लिए श्री सतीश पुनिया को प्रभारी एवं श्री सुरेंद्र सिंह नागर को सह प्रभारी तथा आंध्र प्रदेश के लिए पार्टी महासचिव श्री अरुण सिंह को प्रभारी एवं श्री सिद्धार्थ नाथ सिंह को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।

Published : 
  • 21 March 2024, 3:04 PM IST

Advertisement
Advertisement

No related posts found.