Bihar: बेगूसराय में महिला की गोली मारकर हत्या, मर्डर कर भाग रहे आरोपी को भीड़ ने पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

बिहार के बेगूसराय में जमीनी विवाद में महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वहीं महिला की हत्या कर भाग रहे शख्स को भीड़ ने पीट-पीटकर कर मार डाला। डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट।

Updated : 22 December 2020, 2:34 PM IST
google-preferred

बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय में मंगलवार को एक युवक ने 35 साल की महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। जिले के सिंघौल ओपी के उलाव में घेटो सिंह नाम के युवक ने इस वारदात को अंजाम दिया।

मृतका की पहचान उलाव निवासी सुबोध साह की पत्नी 35 वर्षीय नीतू देवी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि महिला को गोली मारने के बाद युवक मौके से भाग रहा था। गोली चलने के बाद महिला के परिजन हंगामा करने लगे। परिजनों की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपी को खदेड़ कर पकड़ लिया और उसे पीट-पीटकर मार डाला।

इस दोहरे हत्याकांड के बाद इलाकेमें सनसनी मच गई है। खबरों के मुताबिक कहा जा रहा है कि यह मामला जमीन विवाद से जुड़ा था। मचहा गांव के रहने वाले घेटो सिंह से नीतू देवी और उनके पति सुबोध साह के साथ जमीन का विवाद चल रहा था। इसी विवाद में युवक ने महिला को आज गोली मार दी।घटना की सूचना पर सिंघौल थाना पुलिस मौके पर पहुंच पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Published : 
  • 22 December 2020, 2:34 PM IST

Advertisement
Advertisement