बलिया: ट्रक की चपेट में आकर दो बाइक सवार युवकों की मौत

चितबड़ागांव थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को अपनी चपेट में ले लिया, जिसके बाद में बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर मौत हो गयी। डाइनामाइट न्यूज की स्पेशल रिपोर्ट..

Updated : 18 October 2018, 4:44 PM IST
google-preferred

बलिया: चितबड़ागांव थाना क्षेत्र में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी। जिसके बाद में मौके पर चीख पुकार मच गयी। ट्रक चालक घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: बलिया में जीप और बाइक में भीषण भिड़ंत, 2 की मौत 

 

यह भी पढ़ें: बलिया: जनता की शिकायतों पर आग बबूला हुए मंत्री, खुद थाने पहुंचकर एसओ की ली क्लास

पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि चितबड़ागांव तिराहा के पास बुधवार को अपरान्ह धर्मेंद्र राय (45) और विनोद (38) बाइक से जा रहे थे। विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई । पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है । 
 

Published : 
  • 18 October 2018, 4:44 PM IST

Advertisement
Advertisement