हिंदी
महराजगंजः ठूठीबारी-निचलौल मार्ग के पास भरवलिया गांव के पश्चिम गड्ढे में एक ऑटो पलटी हालत में मिली। बुरी तरह क्षतिग्रस्त ऑटो में एक दिव्यांग युवक का शव फंसा मिला है। सुबह उधर गए लोगों ने यह देख शोर मचाया तो मौके पर भारी भीड़ जुट गई। पुलिस ने युवक की पहचान करा ली है और वह कोठीभार क्षेत्र के देउरवा का रहने वाला था।
यह भी पढ़ेंः महराजगंज में अपने ही बाप की संपत्ति के लिए दर-दर भटक रहा एक बेटा
शनिवार की सुबह जब लोग गांव के पश्चिम तरफ गए तो वहां गड्ढे में एक ऑटो पलटी दिखी। ऑटो में ही एक युवक की लाश थी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर उसकी पहचान करानी शुरू कर दी।

यह भी पढ़ेंः उन्नाव दुष्कर्म पीडिता की सफदरजंग अस्पताल में मौत
कुछ देर बाद पता चला कि ऑटो नंबर यूपी 56 टी 9694 का रजिस्ट्रेशन रिंकू निवासी देउरवां थाना कोठीभार के नाम से है। मृत युवक की पहचान दीपक निवासी देउरवा थाना कोठीभार के रूप में हुई। चालक का पता नहीं चल पाया।
Published : 7 December 2019, 3:08 PM IST
Topics : Auto Accident Maharajganj uttar pradesh उत्तर प्रदेश ऑटो एक्सीडेंट ठूठीबारी निचलौल महराजगंज