उन्नाव दुष्कर्म पीडिता की सफदरजंग अस्पताल में मौत

दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता ने शुक्रवार देर रात अंतिम सांस ली।

Updated : 7 December 2019, 9:41 AM IST
google-preferred

नई दिल्ली: दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता ने शुक्रवार देर रात अंतिम सांस ली।

सफदरजंग अस्पताल के बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी के अध्यक्ष डॉ. शलभ कुमार ने बताया कि लड़की को गंभीर हालत में गुरुवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन कल रात करीब साढ़े आठ उसकी तबियत तेजी से बिगड़ने लगी।

 डॉक्टरों ने दवाई की डोज भी बढाई लेकिन करीब 11.10 पर उसे दिल का दौरा पड़ा और 11.40 पर अंतिम सांस ली। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों के बड़े प्रयासों के बावजूद पीड़िता को बचाया नहीं जा सका। (वार्ता) 

Published : 
  • 7 December 2019, 9:41 AM IST