हिंदी
महराजगंज: जिले में लगातार हो रही नॉन स्टॉप बरसात के कारण जिलाधकारी अमरनाथ उपाध्याय ने सोमवार को क्लास एक से आठ तक के सभी स्कूलों को बंद रखने का निर्देश दिया है। भारी मात्रा में हो रही बारिश को देखते हुए उक्त जानकारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जगदीश प्रसाद शुक्ल ने अवगत कराया।
यह भी पढ़ें: देवरिया में एसपी ने किये एक दर्जन थानेदारों के तबादले
बता दें कि जिले में बारिश की वजह से लोगों की हालत इतनी बुरी हो रही है की उनका घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। यहां तक की अस्पतालों का भी बुरा हाल है। अस्पताल के प्रवेश द्वार पर ही पानी जमा हुआ है, जिससे कई तरह की बीमारी के होने का खतरा है।
यह भी पढ़ें: चौकिंये मत जनाब! ये तालाब नहीं जिला अस्पताल का प्रवेश द्वार है
वहीं दूसरी तरफ सड़कों का भी हाल बुरा नजर आ रहा है। जगह-जगह हुए गड्ढों में पानी भर जाने की वजह से वाहनों को आने-जाने में मुश्किल हो रही है।
Published : 14 July 2019, 1:39 PM IST
Topics : DM Maharajganj Rain uttar pradesh उत्तर प्रदेश डीएम बारिश महराजगंज