हिंदी
महराजगंज: यूपी के महाराजगंज से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां गांव में चल रहे विकास कार्यों की शिकायत के बाद टीम ने एक्शन लिया। शिकायत दर्ज होने के बाद दो सदस्यीय जांच टीम गाँव में जांच करने के लिए पहुंची।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार लक्ष्मीपुर ब्लॉक के हथियागढ़ गांव के निवासी संजय ने जिलाधिकारी से विकासकार्यो के कई बिन्दुओं की शिकायत दर्ज कराई और जांच की मांग की थी। जिसके बाद जिला प्रसासन द्वारा नामित दो सदस्यीय टीम शनिवार को जांच के लिए गाँव पहुंची और मौके पर स्थलीय निरीक्षण किया।
प्रशासन ने लिया एक्शन
शिकायत किये गए बिन्दुओं, पंचायत भवन कायाकल्प, गाँव मे साफ़ सफाई, इंटरलॉकिंग आदि बिन्दुओं पर डीएम से शिकायत की गई थी। जिसके बाद परियोजना निदेशक (जि.ग्रा.वि.अधि.) व PWD अधिक्षण अभियंता ने शिकायतकर्ता की मौजूदगी में स्थलीय जांच किया और रिपोर्ट बनाई।
PD ने की पूछताछ
इंटरलॉकिंग निर्माण की जांच में मानक को लेकर PD ने कंसल्टिंग इंजीनियर आकाश यादव से मौके पर मानक को लेकर कड़ी पूछताछ की। साफ़ सफाई पर ग्रामीणों की शिकायत को लेकर PD ने सफाईकर्मी के खिलाफ कारवाई का आदेश दिया।
Published : 2 February 2025, 1:31 PM IST
Topics : Develpoment Work Dynamite News Hindi News Investigation Irregularity Maharajganj Maharajganj News PWD PWD Action