Acid Attack: यूपी में सनसनीखेज वारदात, एसिड अटैक की शिकार युवती का झुलसा शव बरामद, क्षेत्र में हड़कंप

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले के कंपिल थाना क्षेत्र में रविवार सुबह सड़क किनारे एक युवती का रसायन से झुलसा शव मिला। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 2 April 2023, 1:02 PM IST
google-preferred

फर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले के कंपिल थाना क्षेत्र में रविवार सुबह सड़क किनारे एक युवती का रसायन से झुलसा शव मिला।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता को पुलिस सूत्रों ने बताया कि कंपिल थाना क्षेत्र के कंपिल-अटेना मार्ग पर कारव रोड से एक युवती का शव बरामद किया गया, जिसका चेहरा किसी रसायन से जलाया गया था।

उन्‍होंने बताया कि पुलिस को घटनास्थल के पास प्लास्टिक की खाली बोतल मिली, जिससे रसायन की गंध आ रही थी। माना जा रहा है कि इसी रसायन से युवती का चेहरा झुलसाया गया था, ताकि उसकी शिनाख्त न हो सके। युवती की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

उपनिरीक्षक मोहम्मद सरताज ने बताया की युवती के साथ दुष्कर्म की आशंका को देखते हुए स्लाइड बनाकर जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि युवती के शव का पैनल से पोस्टमार्टम कराने एवं उसकी वीडियोग्राफी किए जाने की सिफारिश की गई है।

Published :  2 April 2023, 1:02 PM IST

Related News

Advertisement