हिंदी
गोरखपुर: जनपद में महाराष्ट्र से आई एक युवती ने अपने लिव-इन पार्टनर पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार युवती के आरोप के बाद महाराष्ट्र पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए गोरखपुर के खजनी पहुंची, लेकिन आरोपी फरार मिला।
महाराष्ट्र की रहने वाली युवती का प्रेम प्रसंग गोरखपुर के खजनी क्षेत्र के ढढौना निवासी हर्ष सिंह से हुआ था। दोनों कुछ समय से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे, लेकिन बाद में दोनों के बीच अनबन हो गई। युवक के शादी तय होने की सूचना पर युवती ने एसएसपी गोरखपुर से सम्पर्क कर ख़जनी पुलिस के साथ गांव पहुंची ,आरोप लगाया कि हर्ष सिंह ने उसके साथ दुष्कर्म किया है।
युवती की शिकायत पर महाराष्ट्र पुलिस ने आरोपी हर्ष सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। आरोपी की तलाश में महाराष्ट्र पुलिस गोरखपुर के खजनी पहुंची, लेकिन आरोपी का घर खाली मिला। पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा।
पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी
महाराष्ट्र की युवती ने अपने लिव-इन पार्टनर पर दुष्कर्म का आरोप लगाई थी।आरोपी गोरखपुर के खजनी का रहने वाला है।महाराष्ट्र पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए गोरखपुर आई थी, लेकिन वह फरार मिला।
Published : 26 December 2024, 4:14 PM IST
Topics : accuse crime news Dynamite News Gorakhpur Gorakhpur News Live in Partner Maharashta Police rape UP News