हिंदी
कोलही फैंस को बड़ा झटका
New Delhi : भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। स्टार बल्लेबाज Virat Kohli अपकमिंग अफगानिस्तान वनडे सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं होंगे। 13 जून से शुरू होने वाली तीन मैचों की इस सीरीज के लिए उनका सिलेक्शन किया गया था, लेकिन चोट के कारण अब उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कोहली हैमस्ट्रिंग की समस्या से जूझ रहे हैं। हाल ही में खेले गए IPL फाइनल के दौरान भी वह दौड़ते समय पूरी तरह सहज नहीं दिखे थे। हालांकि उनकी चोट कितनी गंभीर है और रिकवरी में कितना समय लगेगा, इस बारे में अभी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।
चोट की खबर ऐसे समय आई है जब कोहली शानदार फॉर्म में थे। आईपीएल के हालिया सीजन में उन्होंने लगातार रन बनाकर अपनी टीम के लिए अहम भूमिका निभाई। पूरे टूर्नामेंट में वह अपनी फ्रेंचाइजी के सबसे सफल बल्लेबाज रहे और कई यादगार पारियां खेलीं।
Virat Kohli Century: विराट कोहली की बल्लेबाजी से खुश गावस्कर ने दिया ऐसा बयान, हो गया Viral
फाइनल मुकाबले में भी उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया था। उनके प्रदर्शन ने एक बार फिर साबित किया कि उम्र बढ़ने के बावजूद उनकी फिटनेस और बल्लेबाजी का स्तर बरकरार है।
आईपीएल के दौरान भी कोहली को चोट और हेल्थ से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। एक समय उन्हें बुखार की शिकायत भी हुई थी। इसके बावजूद उन्होंने मैदान पर वापसी कर टीम के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। एक मुकाबले के बाद उन्होंने खुद कहा था कि वह पूरी तरह फिट महसूस नहीं कर रहे हैं, लेकिन मैदान पर उतरकर टीम के लिए अपना बेस्ट देने की कोशिश कर रहे हैं।
अफगानिस्तान सीरीज से पहले टीम मैनेजमेंट की चिंता केवल कोहली तक सीमित नहीं है। बल्लेबाज Rohit Sharma की उपलब्धता को लेकर भी संदेह बना हुआ है। उन्हें टीम में शामिल तो किया गया है, लेकिन अंतिम रूप से खेलने के लिए फिटनेस टेस्ट पास करना होगा।
Rohit Sharma Retirement: रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास
भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 13 जून को धर्मशाला में खेला जाएगा। दूसरा मैच 17 जून को लखनऊ में होगा, जबकि अंतिम मुकाबला 20 जून को चेन्नई में आयोजित किया जाएगा। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि कोहली की जगह टीम में किस खिलाड़ी को मौका मिलता है और क्या रोहित शर्मा समय रहते पूरी तरह फिट हो पाते हैं।
Location : New Delhi
Published : 4 June 2026, 12:55 PM IST