हिंदी
देवदत्त पडिक्कल (IMG: X)
Colombo: गाल अंतराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जा रहे श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में आज पहले दिन भारत ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। पहले दो सत्र में भारत की बल्लेबाज ठोस बल्लेबाजी करके श्रीलंका के गेंदबाजों के हाथ कोई भी सफलता नही लगने दी। भारत को जो एकमात्र झटका पहले सत्र में लगा वह रन आउट के जरिए हुआ।
टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज जयसवाल और के एल राहुल ने पहले विकेट की साझेदारी में 47 रन जोड़े थे तभी जयसवाल, प्रभात जयसूर्या रन लेने के दौरान टकरा गए और 32 रन के व्यकिगत स्कोर पर पवेलियन लौटे। जयसवाल ने अपनी छोटी सी पारी में 37 गेंदो का सामना कर के 5 आकर्षक चौंके लगाए।
जयसवाल के स्थान पर बल्लेबाजी करने आए देवदत्त पडिक्कल ने के एल राहुल का बखूबी साथ दिया। दोनों बल्लेबाजों ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए दूसरे विकेट की साझेदारी में 150 से अधिक रन जोड़े। चाय काल के समय तक भारत ने एक विकेट पर 197 रन बनाए थे। अंतिम सत्र में के एल राहुल 77 रन पर रिटाएर्ड हो गए। देवदत्त पडिक्कल ने अपना आखिरी टेस्ट मैच पार्थ में 2024 में खेला था। पडिक्कल को टेस्ट मैच में वापसी के लिए डेढ़ साल लग गए। उन्होंने शानदार शतक लगाकर वापसी का जस्न मनाया। पडिक्कल ने के. नुवंथा की गेंद पर सिंगल लेकर अपना शतक पूरा किया। अपनी शतकीय पारी के दौरान पडिक्कल ने 134 गेंदो का सामना कर के 9 चौका और 1 छक्का लगाया। खबर लिखे जाने तक भारत ने 57 ओवर में 220 रन बना लिए था। उस समय पडिक्कल के साथ कप्तान शुभमन गिल 6 रन पर नाबाद थे।
Location : Colombo
Published : 15 August 2026, 4:49 PM IST