Netherlands Vs Morocco: राउंड ऑफ-32 में नीदरलैंड्स-मोरक्को आमने-सामने, जीत के साथ खुलेगा प्री-क्वार्टर फाइनल का दरवाजा

फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ-32 में दो अजेय टीमें आमने-सामने हैं। शुरुआती मिनटों से ही मुकाबला बेहद रोमांचक बना हुआ है और दोनों ओर से जीत के लिए पूरी ताकत झोंकी जा रही है। आखिर कौन बनाएगा अगले दौर में जगह और किसका सफर यहीं थमेगा, जानिए पूरी अपडेट।

Updated : 30 June 2026, 8:02 AM IST
google-preferred

New Delhi: फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ-32 के चौथे मुकाबले में नीदरलैंड्स और मोरक्को के बीच एस्टाडियो बीबीवीए, ग्वाडालूप में रोमांचक मुकाबला खेला जा रहा है। दोनों टीमें इस टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही हैं और राउंड ऑफ-16 में जगह बनाने के इरादे से मैदान पर उतरी हैं। मैच के शुरुआती चार मिनट के बाद दोनों टीमों के बीच स्कोर 0-0 से बराबरी पर है।

पहले हाफ में नीदरलैंड्स का गेंद पर नियंत्रण

वर्जिल वान डाइक की कप्तानी में खेल रही नीदरलैंड्स की टीम ने मुकाबले की शुरुआत संयमित अंदाज में की। पहले हाफ में टीम ने गेंद पर अच्छा नियंत्रण बनाए रखा और लगातार सटीक पास खेलते हुए मोरक्को के डिफेंस पर दबाव बनाने की कोशिश की। हालांकि, डच टीम को जो मौके मिले, उन्हें वह गोल में तब्दील नहीं कर सकी।

दूसरी ओर, अकरफ हकीमी की अगुआई वाली मोरक्को की टीम सतर्क रणनीति के साथ मैदान पर उतरी। टीम ने रक्षात्मक मजबूती दिखाते हुए नीदरलैंड्स के हमलों को रोकने पर ध्यान दिया और जवाबी आक्रमण के अवसर तलाशती रही।

FIFA World Cup 2026: किसने मारी नॉकआउट में बाजी और किसका टूटा सपना? जानिए कल क्या हुआ और आज किस पर होंगी निगाहें!

दोनों टीमें पूरे टूर्नामेंट में रही हैं अजेय

नीदरलैंड्स ने अपने ग्रुप चरण का शानदार अंत करते हुए सात अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया था। वहीं, मोरक्को ने भी सात अंक जुटाए और ग्रुप सी में ब्राजील के बाद दूसरे स्थान पर रहकर नॉकआउट चरण में जगह बनाई। दोनों टीमों ने अब तक विश्व कप में कोई मुकाबला नहीं गंवाया है, जिससे इस मैच का रोमांच और भी बढ़ गया है।

राउंड ऑफ-16 में जगह बनाने के लिए खेले जा रहे इस नॉकआउट मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश कर रहे हैं। मुकाबले में जीत हासिल करने वाली टीम अगले दौर का टिकट पक्का करेगी।

पराग्वे ने पेनल्टी शूटआउट में जर्मनी को किया बाहर

राउंड ऑफ-32 के एक अन्य मुकाबले में पराग्वे ने जर्मनी को पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से हराकर बड़ा उलटफेर किया। निर्धारित समय तक मुकाबला 1-1 से बराबरी पर रहा। पराग्वे के लिए जूलियो एनसिसो ने शानदार हेडर के जरिए पहला गोल किया, जबकि जर्मनी की ओर से काई हैवर्ट्ज ने हेडर से बराबरी दिलाई।

जोनाथन ताह का एक गोल फाउल के कारण रद्द कर दिया गया, जिसके बाद मैच का फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ। पराग्वे के गोलकीपर ऑरलैंडो गिल ने दो पेनल्टी बचाकर अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। मैनुअल नोयर ने जर्मनी की उम्मीदें बनाए रखने की कोशिश की, लेकिन अंत में जोसे कनाले ने निर्णायक पेनल्टी को गोल में बदलकर पराग्वे को राउंड ऑफ-16 में पहुंचा दिया।

FIFA World Cup 2026: Messi की Hat-trick ने बढ़ाई रोमांच की गर्मी, अब Ronaldo के जवाबी वार का इंतजार

ब्राजील ने इंजरी टाइम में जापान को हराया

एक अन्य मुकाबले में ब्राजील ने जापान को 2-1 से हराकर राउंड ऑफ-16 में जगह बना ली। मैच में जापान ने काइशु सानो के शानदार गोल से बढ़त बनाई, लेकिन कासेमिरो ने हेडर के जरिए ब्राजील को बराबरी दिला दी।

इसके बाद जापानी गोलकीपर ज़ायन सुजुकी ने कई शानदार बचाव किए और मुकाबला अतिरिक्त समय की ओर बढ़ता दिखाई दिया। हालांकि, इंजरी टाइम में ब्रूनो गिमारेस के बेहतरीन पास पर गैब्रियल मार्टिनेली ने विजयी गोल दागकर ब्राजील को 2-1 की जीत दिला दी। इस जीत के साथ ब्राजील ने भी राउंड ऑफ-16 में अपनी जगह पक्की कर ली।

Location :  New Delhi

Published :  30 June 2026, 8:02 AM IST

Advertisement