KKR vs SRH Live Streaming: फ्री में कैसे देखें आज का धमाकेदार मैच? यहां जानें पूरा तरीका

KKR vs SRH Free Live Streaming: IPL 2026 में आज कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बड़ा मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमें पहली जीत की तलाश में उतरेंगी। फैंस इस मैच को फ्री में मोबाइल और टीवी पर देख सकते हैं। जानिए कब, कहां और कैसे देखें KKR vs SRH का लाइव मैच, पूरी डिटेल आसान भाषा में।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 2 April 2026, 6:10 PM IST
google-preferred

New Delhi: IPL 2026 के रोमांचक मुकाबलों के बीच आज KKR (Kolkata Knight Riders) और SRH (Sunrisers Hyderabad) के बीच हाई-वोल्टेज मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में होगा। दोनों ही टीमें इस सीजन में अपनी पहली जीत की तलाश में मैदान पर उतरेंगी, जिससे मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है।

KKR vs SRH Live Streaming: कब और कहां खेला जाएगा मैच?

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच यह मुकाबला आज 2 अप्रैल , गुरुवार को खेला जाएगा। मैच की शुरुआत शाम 7:30 बजे होगी, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। यह मैच कोलकाता के ईडेन गार्डन्स में खेला जाएगा, जो हमेशा से बड़े मुकाबलों के लिए जाना जाता है।

KKR vs SRH IPL 2026 Live Streaming Apps: फ्री में कैसे देखें लाइव मैच?

फैंस इस मैच को आसानी से अपने मोबाइल और टीवी पर देख सकते हैं। अगर आप मोबाइल यूजर हैं, तो जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) ऐप के जरिए इस मैच का मजा फ्री में उठा सकते हैं। वहीं टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) इस मैच का सीधा प्रसारण करेगा।

IPL में आज होगा हाईवोल्टेज मैच! KKR की ताकत या SRH की गेंदबाजी, कौन जीतेगा ये दिलचस्प मुकाबला?

How To Watch Free IPL 2026 in Abroad: विदेश में कैसे देखें मैच?

भारत के बाहर भी क्रिकेट फैंस इस मुकाबले का लुत्फ उठा सकते हैं। अमेरिका और कनाडा में मैच (Willow TV)पर देखा जा सकता है यूके में यह मुकाबला (Sky Sports) पर लाइव प्रसारित होगा।

कौन मारेगा बाजी?

दोनों टीमों का इस सीजन का आगाज खराब रहा है। KKR को अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस से हार मिली थी, जबकि SRH को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने हराया था।

हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो KKR का पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक 30 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें KKR ने 20 और SRH ने 10 मैच जीते हैं। हालांकि पिछले सीजन दोनों टीमों ने एक-एक मैच जीतकर बराबरी दिखाई थी। ऐसे में आज का मुकाबला बेहद अहम होने वाला है। जो टीम बेहतर प्रदर्शन करेगी, वही जीत की पटरी पर लौटेगी।KKR vs SRH Squad: संभावित प्लेइंग 11

IPL 2026: PBKS के कप्तान श्रेयस अय्यर पर भारी पड़ी ये गलती, BCCI ने लिया बड़ा एक्शन

मैच के लिए KKR Playing 11

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, ब्लेसिंग मुजरबानी, कार्तिक त्यागी.

मैच के लिए SRH Playing 11

ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, डेविड पायने/जीशान अंसारी, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा.

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 2 April 2026, 6:10 PM IST

Advertisement