IPL में आज होगा हाईवोल्टेज मैच! KKR की ताकत या SRH की गेंदबाजी, कौन जीतेगा ये दिलचस्प मुकाबला?

IPL 2026 में ईडन गार्डन्स पर कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा। KKR की स्पिन शक्ति और SRH की गेंदबाजी इस मैच की दिशा तय कर सकती है। कौन किस पर भारी होगा और कौनसी टीम बनाएगी बढ़त?

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 2 April 2026, 12:07 PM IST
google-preferred

Kolkata: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच ईडन गार्डन्स में मुकाबला होने जा रहा है। केकेआर के लिए यह मैच काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि टीम इस सीजन में पहली जीत दर्ज करने की कोशिश करेगी।

KKR का होम ग्राउंड रिकॉर्ड

ईडन गार्डन्स हमेशा से केकेआर का मजबूत किला रहा है। 2008 से अब तक केकेआर ने 95 में से 54 मैच जीते हैं। लेकिन इस सीजन की शुरुआत टीम के लिए आसान नहीं रही। पहले मैच में मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ 220 रन बनाने के बावजूद केकेआर मैच नहीं बचा सकी।

गेंदबाजों ने बढ़ाई चिंता

केकेआर की सबसे बड़ी समस्या उसके स्पिनरों का फॉर्म है। वरुण चक्रवर्ती ने पिछले मैच में 48 रन लुटाए और कोई विकेट नहीं लिया, जबकि सुनील नरेन का भी असर सीमित रहा। तेज गेंदबाज हर्षित राणा और आकाश दीप चोट के कारण बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना को एनओसी नहीं मिला है।

कैसा है टीम के बल्लेबाजों का हाल?

25.20 करोड़ रुपये में खरीदे गए कैमरन ग्रीन फिलहाल सिर्फ बल्लेबाजी के लिए उपलब्ध हैं। टीम रोवमैन पॉवेल को प्लेइंग-11 में शामिल करने पर विचार कर रही है। कप्तान अजिंक्य रहाणे ने पिछले मैच में तेज शुरुआत की थी, लेकिन मिडिल ओवर्स में धीमी बल्लेबाजी चिंता का विषय बनी।

IPL 2026: PBKS के कप्तान श्रेयस अय्यर पर भारी पड़ी ये गलती, BCCI ने लिया बड़ा एक्शन

SRH की चुनौतियां

सनराइजर्स हैदराबाद भी अपनी समस्याओं से जूझ रही है। टीम का टॉप ऑर्डर मजबूत है, जिसमें अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और ट्रेविस हेड शामिल हैं, लेकिन गेंदबाजी विभाग कमजोर नजर आ रहा है। कप्तान पैट कमिंस की गैरमौजूदगी टीम को भारी पड़ रही है। पिछले मैच में RCB के खिलाफ 201 रन बनाने के बावजूद SRH को हार मिली।

इस मुकाबले में जीत दर्ज करने वाली टीम का अंकतालिका में खाता खुल जाएगा। कोलकाता नाइट राइडर्स की स्पिन फॉर्म और सनराइजर्स हैदराबाद की गेंदबाजी की परीक्षा इस मैच की असली चुनौती होगी। दोनों टीमें जीत के लिए पूरी तैयारी के साथ मैदान पर उतरेंगी।

संभावित प्लेइंग-11

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, ब्लेसिंग मुजारबानी

IPL मैच के लिए लखनऊ में ट्रैफिक लॉकडाउन! शहीद पथ बंद, ये रास्ते नहीं जानेंगे तो फंस जाएंगे घंटों जाम में

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)
ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान/विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा

Location : 
  • Kolkata

Published : 
  • 2 April 2026, 12:07 PM IST

Advertisement