Live Now

IPL Auction 2026 LIVE: सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बने कैमरून ग्रीन, वेंकटेश अय्यर RCB में

IPL 2026 Auction Latest Updates: आईपीएल 2026 के मिनी-ऑक्शन की शुरुआत दोपहर 2.30 बजे से होगा। इस दौरान कुल 369 खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला सभी 10 फ्रेंचाइजी करेंगी। ये ऑक्शन काफी रोमांचक होने वाला है, जिसमें 77 खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया जाएगा।

Post Published By: Mrinal Pathak
Updated : 16 December 2025, 2:11 PM IST
google-preferred

    LIVE NEWS & UPDATES

    • 16 Dec 2025 05:33 PM (IST)

      सुशांत मिश्रा को राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा

      भारतीय ऑलराउंडर सुशांत मिश्रा को IPL 2026 मिनी ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने 90 लाख रुपये में खरीदा है।

       

    • 16 Dec 2025 05:32 PM (IST)

      नमन तिवारी को LSG ने 1 करोड़ रुपये में खरीदा

      भारतीय क्रिकेटर नमन तिवारी को IPL 2026 के मिनी ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने ₹1 करोड़ में खरीदा है, जिससे टीम को एक होनहार युवा टैलेंट मिला है।

       

       

    • 16 Dec 2025 05:28 PM (IST)

      अशोक शर्मा 90 लाख और कार्तिक त्यागी 30 लाख में बिके

      भारतीय क्रिकेटर अशोक शर्मा को IPL 2026 मिनी ऑक्शन में गुजरात टाइटन्स ने 90 लाख रुपये में खरीदा है। भारतीय तेज़ गेंदबाज़ कार्तिक त्यागी को IPL 2026 मिनी ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 30 लाख रुपये में खरीदा है।

    • 16 Dec 2025 05:20 PM (IST)

      तेजस्वी सिंह को KKR ने खरीदा

      भारतीय खिलाड़ी तेजस्वी सिंह को IPL 2026 मिनी ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 3 करोड़ रुपये में खरीदा है।

       

    • 16 Dec 2025 05:18 PM (IST)

      मुकुल चौधरी को LSG ने 2.60 करोड़ रुपये में खरीदा

      भारतीय क्रिकेटर मुकुल चौधरी को IPL 2026 मिनी ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने 2.60 करोड़ रुपये में खरीदा है।

       

    • 16 Dec 2025 05:12 PM (IST)

      कार्तिक शर्मा को CSK ने खरीदा

      भारतीय ऑलराउंडर कार्तिक शर्मा को IPL 2026 मिनी ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने 14.20 करोड़ रुपये में खरीदा है।

       

       

       

    • 16 Dec 2025 04:59 PM (IST)

      प्रशांत वीर को CSK ने 14.20 करोड़ रुपये में खरीदा

      भारतीय ऑलराउंडर प्रशांत वीर को IPL 2026 मिनी ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने 14.20 करोड़ रुपये में खरीदा है।

    • 16 Dec 2025 04:47 PM (IST)

      आकिब डार को दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा

      भारतीय ऑलराउंडर आकिब डार को IPL 2026 मिनी ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने ₹8.40 करोड़ में खरीदा है, जिससे वह इस इवेंट के टॉप खिलाड़ियों में से एक बन गए हैं।

       

       

    • 16 Dec 2025 04:14 PM (IST)

      अकील होसेन CSK में शामिल

      वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर अकील होसेन को IPL 2026 के मिनी ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने ₹2 करोड़ में खरीदा है।

       

    • 16 Dec 2025 04:12 PM (IST)

      रवि बिश्नोई को राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा

      भारतीय लेग-स्पिनर रवि बिश्नोई को IPL 2026 के मिनी ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने 7.20 करोड़ रुपये में खरीदा है।

       

    • 16 Dec 2025 04:03 PM (IST)

      एनरिक नॉर्किया को LSG ने खरीदा

      साउथ अफ्रीकी तेज़ गेंदबाज़ एनरिक नॉर्किया को IPL 2026 मिनी ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा है।

       

    • 16 Dec 2025 04:00 PM (IST)

      मथीशा पथिराना कोलकाता में शामिल

      श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना को IPL 2026 के मिनी ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 18 करोड़ रुपये में खरीदा है, जिससे वह इस इवेंट के सबसे महंगे श्रीलंकाई खिलाड़ियों बन गए हैं।

       

       

    • 16 Dec 2025 03:55 PM (IST)

      शिवम मावी और गेराल्ड कोएत्ज़ी अनसोल्ड

      भारतीय तेज़ गेंदबाज़ शिवम मावी और दक्षिण अफ्रीकी तेज़ गेंदबाज़ गेराल्ड कोएत्ज़ी को IPL 2026 मिनी ऑक्शन में कोई बोली नहीं मिली और वे अनसोल्ड रहे।

    • 16 Dec 2025 03:52 PM (IST)

      डेकब डफी बने RCB के खिलाड़ी

      न्यूजीलैंड के पेसर जैकब डफी को IPL 2026 के मिनी ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा है।

       

    • 16 Dec 2025 03:51 PM (IST)

      मैट हेनरी और आकाशदीप रहे अनसोल्ड

      मैट हेनरी और भारत के गेंदबाज आकाशदीप को किसी भी टीम ने नहीं खरीदा और वह अनसोल्ड रहे।

       

       

    • 16 Dec 2025 03:31 PM (IST)

      फिन एलन को KKR ने खरीदा

      न्यूजीलैंड के ओपनर फिन एलन को IPL 2026 के मिनी ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने ₹2 करोड़ में खरीदा है।

    • 16 Dec 2025 03:30 PM (IST)

      बेन डकेट को दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा

      इंग्लैंड के बल्लेबाज बेन डकेट को IPL 2026 के मिनी ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने ₹2 करोड़ में खरीदा है।

       

    • 16 Dec 2025 03:22 PM (IST)

      वेंकटेश अय्यर बने RCB के खिलाड़ी

      वेंकटेश अय्यर अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हिस्सा बन गए हैं। RCB और केकेआर के बीच कमाल की बोली देखने मिली, लेकिन आखिरी में आरसीबी ने 7 करोड़ में उन्हें अपनी टीम का हिस्सा बना लिया।

       

    • 16 Dec 2025 03:12 PM (IST)

      कॉन्वे और रचिन रवींद्र अनसोल्ड

      डेवन कॉन्वे और रचिन रवींद्र दोनों ही दिग्गज खिलाड़ी अनसोल्ड हो गए हैं। उन्हें किसी भई टीम ने खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई है।

       

    • 16 Dec 2025 02:58 PM (IST)

      सरफराज खान रहे अनसोल्ड

      सरफराज खान पर किसी भी टीम ने बोली नहीं लगाई है। वह अनसोल्ड रहे हैं।

       

    • 16 Dec 2025 02:57 PM (IST)

      IPL इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बने कैमरून ग्रीन

      कैमरन ग्रीन पर टीम्स ने कमाल की बोली लगाई। हर टीम ने उन्हें अपनी टीम में शामिल करने के लिए दिलचस्पी दिखाई। शुरुआत में राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच जमकर बोली चली। बाद में चेन्नई सुपर किंग्स की एंट्री हुई। जिसके बाद केकेआर ने 25.20 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया है।

       

       

    • 16 Dec 2025 02:44 PM (IST)

      पृथ्वी शॉ रहे अनसोल्ड

      पृथ्वी शॉ पर किसी भी आईपीएल टीम ने बोली नहीं लगाई है। वह अनसोल्ड रहे।

       

    • 16 Dec 2025 02:43 PM (IST)

      डेविड मिलर बने दिल्ली कैपिटल्स के हीरो

      डेविड मिलर को दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ में खरीद लिया है। वह अब दिल्ली का हिस्सा बन गए हैं। जहां, वह टीम के लिए कमाल करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

       

       

    • 16 Dec 2025 02:41 PM (IST)

      जेक फ्रेजर-मैक्गर्क रहे अनसोल्ड

      जेक फ्रेजर-मैक्गर्क पर किसी भी टीम ने दिलचस्पी नहीं दिखाई है। वह अनसोल्ड रहे।

       

    • 16 Dec 2025 02:20 PM (IST)

      विदेशी खिलाड़ियों को 18 करोड़ रुपये मिलेंगे

      IPL नीलामी में चाहे किसी विदेशी खिलाड़ी को 30 करोड़ या 20 करोड़ रुपये में खरीदा जाए, उसे सिर्फ 18 करोड़ रुपये ही मिलेंगे। अगर आज कैमरन ग्रीन को 30 करोड़ रुपये की बोली भी मिलती है, तो भी उन्हें सिर्फ 18 करोड़ रुपये ही मिलेंगे। हालांकि, फ्रेंचाइजी के पर्स से बोली की पूरी रकम कम हो जाएगी। यह नियम 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले बनाया गया था।

    • 16 Dec 2025 02:13 PM (IST)

      IPL 2026 Mini-Auction Live में आपका स्वागत है

      आईपीएल 2026 के लाइव ऑक्शन में आपका स्वागत है। आज मिनी ऑक्शन के दौरान कुल 369 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। जबकि केवल 77 प्लेयर्स का किस्मत की चमकेगा। आईपीएल 2026 का मिनी ऑक्शन अबू धाबी में होने वाला है।

Abu Dhabi: IPL 2026 का मिनी-ऑक्शन आज, 16 दिसंबर को अबू धाबी के एतिहाद एरिना में होगा। IPL 2026 ऑक्शन में कुल 369 खिलाड़ियों की बोली लगेगी। BCCI ने शुरू में 350 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की थी, लेकिन अब ऑक्शन से पहले इस लिस्ट में 369 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इन 369 खिलाड़ियों में से सिर्फ 77 खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी चुनेंगी।

इस मिनी-ऑक्शन में फ्रेंचाइजी रिलीज़ किए गए खिलाड़ियों को रिटेन करने के लिए राइट टू मैच ऑप्शन का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगी। यह देखना बाकी है कि आज किन खिलाड़ियों की किस्मत बदलेगी और किन खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजी सबसे ज़्यादा बोली लगाएंगी।

 

 

 

Location : 
  • Abu Dhabi

Published : 
  • 16 December 2025, 2:11 PM IST