IND vs ENG 4th Test Day LIVE: भारत की बेहद खराब शुरुआत, पारी से हार का मंडराया खतरा

IND vs ENG 4th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच आज 26 जुलाई को चौथे टेस्ट का चौथे दिन का खेल खेजा जाएगा। इस मुकाबले में अब तक भारतीय टीम का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है, लेकिन आज के दिन की शुरुआत करते ही टीम इंडिया के गेंदबाजों की कोशिश होगी कि वह जल्द से जल्द इंग्लैंड को ऑलआउट कर दें।

Post Published By: Mrinal Pathak
Updated : 26 July 2025, 3:09 PM IST
google-preferred
    The liveblog has ended.

    LIVE NEWS & UPDATES

    • 26 Jul 2025 05:32 PM (IST)

      IND vs ENG 4th Test: 1 रन पर भारत के गिरे दो विकेट

      भारत की पारी शुरू होते ही टीम के दो विकेट गिर गए हैं। 1 रन पर भारतीय टीम के दो अहम बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन बिना खाता खोले ही वापस लौट गए हैं। क्रीज पर केएल राहुल और शुभमन गिल मौजूद हैं।

       

    • 26 Jul 2025 05:18 PM (IST)

      IND vs ENG 4th Test: इंग्लैंड 669 रन पर ऑलआउट, 311 की बढ़त

      इंग्लैंड की टीम पहली पारी 669 रन पर खत्म हो गई है। इंग्लैंड की कुल बढ़त 311 रन की हो गई है। इंग्लैंड के लिए जो रूट ने सबसे ज्यादा 150 रन बनाए। जबकि कप्तान बेन स्टोक्स ने 141 रनों की पारी खेली। 10वें नंबर के बल्लेबाज़ ब्रायडन कार्से ने 47 रन बनाए। भारत के लिए रवींद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह और वाशिंगटन सुंदर के नाम दो-दो विकेट हुए हैं।

       

    • 26 Jul 2025 05:15 PM (IST)

      IND vs ENG 4th Test: बेन स्टोक्स लौटे पवेलियन

      इंग्लैंड का 9वां विकेट 658 रनों पर गिरा। रवींद्र जडेजा ने बेन स्टोक्स को पवेलियन लौटाया। स्टोक्स ने 141 रन बनाए।

       

    • 26 Jul 2025 04:55 PM (IST)

      IND vs ENG 4th Test: इंग्लैंड का स्कोर 648/8

      इंग्लैंड का स्कोर 8 विकेट पर 648 रन हो गया है। वहीं टोटल बढ़त 290 रनों की है। बेन स्टोक्स 193 गेंद में 134 रनों पर हैं। वह 11 चौके और 2 छक्का लगा चुके हैं। साथ में ब्रायडन कार्स 44 गेंद में 3 चौके और एक छक्के के साथ 37 रन पर हैं।

       

    • 26 Jul 2025 04:24 PM (IST)

      IND vs ENG 4th Test: बेन स्टोक्स ने जड़ा शतक

      भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट के चौथे दिन खेलते हुए इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ दिया है। टेस्ट क्रिकेट में यह उनका 14वां शतक है। इंग्लैंड का स्कोर 8 विकेट पर 594 रन हो गया है। वहीं टोटल बढ़त 236 रनों की है। बेन स्टोक्स 165 गेंद में 104 रनों पर हैं।

       

    • 26 Jul 2025 03:55 PM (IST)

      IND vs ENG 4th Test: इंग्लैंड का गिरा आठवां विकेट

      इंग्लैंड का आठवां विकेट 563 रन पर गिरा। लियाम डॉसन 65 गेंदों में 26 रन बनाकर आउट हुए। डॉसन को जसप्रीत बुमराह ने क्लीन बोल्ड किया। यह बुमराह का इस मुकाबले में दूसरा विकेट है।

       

    • 26 Jul 2025 03:42 PM (IST)

      IND vs ENG 4th Test: क्रीज पर स्टोक्स और लियाम डॉसन मौजूद

      मैनचेस्टर में चौथे दिन का खेल शुरू हो गया है। क्रीज पर बेन स्टोक्स और लियाम डॉसन मौजूद है। अब तक इंग्लैंड का स्कोर 551 पर 7 विकेट है।

       

    • 26 Jul 2025 03:33 PM (IST)

      IND vs ENG 4th Test: कैसा रहेगा पिच का मिजाज

      वहीं, अगर पिच की बात करें तो कल पिच में उछाल था। धूप निकली हुई थी और दरारें दिखाई दे रही थीं। लेकिन, आज नई गेंद के इस्तेमाल के बाद पिच थोड़ी स्थिर हो जाएगी, लेकिन खुरदरी पिच चिंता का विषय रहेगी। आसमान में बादल छाए हुए हैं, इसलिए गेंद के थोड़ा और हिलने की उम्मीद है। अगर भारत नई गेंद से आज का खेल आगे बढ़ाता है, तो विकेट और धीमा हो सकता है।

    • 26 Jul 2025 03:28 PM (IST)

      IND vs ENG 4th Test: बारिश बिगाड़ेगी खेल?

      मैनचेस्टर में आज सुबह बारिश हुई और दोपहर में भी इसकी आशंका जताई गई है। ऐसे में हो सकता है कि चौथे दिन के खेल में बारिश खलल डालकर मैच का मजा किरकिरा कर सकती है।

       

       

    • 26 Jul 2025 03:26 PM (IST)

      IND vs ENG 4th Test: 250 पार जाने की कोशिश

      मैनचेस्टर में तीसरे दिन तक इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 544 रन बना लिए हैं। इस तरह अंग्रेजों के पास 186 रनों की बढ़त हो गई है। ऐसे में अब इंग्लैंड का प्रयास रहेगा कि चौथे दिन वह कम से कम 250 रन बना सके।

       

    • 26 Jul 2025 03:22 PM (IST)

      IND vs ENG 4th Test: भारत को चमत्कार की जरूरत

      मैनचेस्टर टेस्ट में भारतीय टीम की हालत काफी खराब नजर आ रही है। इस मुकाबले की पकड़ पूरी तरह इंग्लैंड के हाथों में नजर आ रही है। हालांकि, आज भारतीय गेंदबाज अंग्रेजों को जल्द से जल्द आउट करने का प्रयास करेंगे।

       

       

IND vs ENG 4th Test LIVE Score Update: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज में आज चौथे टेस्ट के चौथा दिन का खेल खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय टीम पिछड़ गई है। जिसकी वजह से टीम पर हार का साया मंडराने लगा है। हालांकि, आज के खेल में भारतीय बल्लेबाजों की कोशिश रहेगी कि वह इंग्लैंड को जल्द से जल्द आउट कर दें। यह मुकाबला भारत के लिए करो या मरो वाला है, क्योंकि अगर इस मैच को भारत हार जाता है तो वह सीरीज ही गंवा बैठेगा। ऐसे में अब टीम चाहेगी कि वह शानदार या फिर कहें चमत्कार करके खुद को एक बार फिर मुकाबले में ला सके।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Location : 

Published :