हिंदी
टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीती सीरीज (Img: BCCI-X)
Brisbane: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली गई। इस सीरीज का आखिरी मुकाबला गाबा में खेला जा रहा था, लेकिन बारिश ने इस मुकाबले का रोमांच बिगाड़ दिया, जिसकी वजह से मुकाबला रद्द करना पड़ा। इस हिसाब से भारत ने कंगारुओं को उनके ही घर में 2-1 से करारी शिकस्त देकर सीरीज जीत ली है।
ब्रिस्बेन के ऐतिहासिक गाबा मैदान पर खेले गए पांचवें टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में बारिश ने खेल का रोमांच फीका कर दिया। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया, जबकि भारत की ओर से शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा ने पारी की धमाकेदार शुरुआत की।
🚨 The 5th T20I has been called off due to rain.#TeamIndia win the series 2-1 🏆
Scorecard ▶️ https://t.co/V6p4wdCkz1#AUSvIND pic.twitter.com/g6dW5wz1Ci
— BCCI (@BCCI) November 8, 2025
शुरुआती ओवरों में दोनों बल्लेबाज़ों ने तेज़ी से रन बनाए। पहले दो ओवरों में टीम इंडिया ने 19 रन जुटाए और चौथे ओवर तक स्कोर 47 रन तक पहुंच गया। लेकिन पांचवें ओवर की पांचवीं गेंद फेंके जाने के बाद तेज़ बारिश शुरू हो गई, जिससे खेल रुक गया। करीब दो घंटे 15 मिनट तक बारिश नहीं थमने के कारण मुकाबला रद्द घोषित करना पड़ा।
बारिश से प्रभावित इस मैच के रद्द होने के बाद टीम इंडिया ने सीरीज़ 2-1 से अपने नाम कर ली। पहला मुकाबला भी बारिश के कारण रद्द हुआ था, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने मेलबर्न में खेले गए दूसरे टी20 में चार विकेट से जीत दर्ज की थी।
इसके बाद भारत ने तीसरे टी20 में शानदार वापसी की। अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती की घातक गेंदबाज़ी की बदौलत भारत ने यह मैच पाँच विकेट से जीता। टीम ने लय कायम रखते हुए चौथा टी20 भी अपने नाम किया और सीरीज़ में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली।
यह भी पढ़ें- IND vs AUS: अभिषेक शर्मा ने T20I में रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
जानकारी के लिए बता दें कि इस टी20 सीरीज से पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज खेली गई थी। इस सीरीज में कंगारुओं ने भारतीय टीम को 2-1 से हराया था। लेकिन, अब भारतीय टीम ने इसका बदला टी20 सीरीज से ले लिया है और सीरीज पर 2-1 से ही कब्जा किया है।
Location : Brisbane
Published : 8 November 2025, 4:41 PM IST
Topics : Cricket News India vs Australia Team India