भारत के बारे में ये क्या कह गया पाकिस्तानी खिलाड़ी? PCB पर भी बयान देकर मचाया बवाल

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने भारतीय नागरिकता लेने की अटकलों पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि भले ही पाकिस्तान उनकी जन्मभूमि हो, लेकिन भारत उनकी मातृभूमि है। उन्होंने पीसीबी पर धार्मिक भेदभाव और धर्म परिवर्तन का दबाव डालने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।

Post Published By: Mrinal Pathak
Updated : 5 October 2025, 1:02 PM IST
google-preferred

Islamabad: पूर्व पाकिस्तानी लेग स्पिनर दानिश कनेरिया एक बार फिर चर्चा में हैं, इस बार वजह है उन पर लगे भारतीय नागरिकता लेने की कोशिश के आरोप। हाल ही में सोशल मीडिया और कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि कनेरिया भारत की नागरिकता प्राप्त करना चाहते हैं। इस मुद्दे पर अब खुद कनेरिया ने सोशल मीडिया पर एक विस्तृत पोस्ट शेयर करते हुए अपनी स्थिति स्पष्ट की है।

भारत के बारे में कही ये बात

कनेरिया ने कहा कि भले ही उनका जन्म पाकिस्तान में हुआ हो, लेकिन भारत उनके पूर्वजों की भूमि और उनकी मातृभूमि है। उन्होंने भारत को "मंदिर के समान" बताया और कहा कि वह अपने धर्म और आस्था पर हमेशा अडिग रहेंगे। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनका अभी भारतीय नागरिकता लेने का कोई इरादा नहीं है। कनेरिया ने उन लोगों को जवाब दिया जो अक्सर उनसे पूछते हैं कि वह भारत की बात क्यों करते हैं और पाकिस्तान पर चुप क्यों रहते हैं।

PCB पर लगाया भेदभाव का आरोप

दानिश कनेरिया ने पहली बार सार्वजनिक रूप से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) पर भेदभाव का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, "बहुत से लोग मुझसे पूछते हैं कि मैं पाकिस्तान के बारे में बात क्यों नहीं करता और केवल भारत की बात क्यों करता हूँ। कुछ लोग यह भी कहते हैं कि मुझे भारतीय नागरिकता चाहिए। लेकिन सच्चाई यह है कि पीसीबी और पाकिस्तान के कुछ अधिकारियों ने मेरे साथ भेदभाव किया और मुझे धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर करने की कोशिश भी की गई।"

कनेरिया ने कहा कि हालांकि उन्हें पाकिस्तान की जनता से बहुत प्यार मिला, लेकिन उन्हें अपने धर्म के कारण कई बार अपमान और भेदभाव झेलना पड़ा।

भारत को बताया मंदिर समान

कनेरिया ने अपने पोस्ट में लिखा, "पाकिस्तान मेरी जन्मभूमि हो सकती है, लेकिन भारत मेरे पूर्वजों की भूमि है और मेरी मातृभूमि भी। भारत मेरे लिए एक मंदिर के समान है।" उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि फिलहाल उनका भारतीय नागरिकता लेने का कोई विचार नहीं है।

यह भी पढ़ें- क्या रोहित शर्मा को थी कप्तानी जाने की खबर? अजीत अगरकर ने बताई अंदर की बात

उन्होंने कहा, "जो लोग कहते हैं कि मुझे भारत की नागरिकता ले लेनी चाहिए, वे पूरी सच्चाई नहीं जानते। मैं अपने धर्म और सिद्धांतों पर अडिग हूं और कहीं भी रहूं, अपनी आस्था से कभी समझौता नहीं करूंगा।"

अमेरिका में रह रहे हैं कनेरिया

गौरतलब है कि दानिश कनेरिया इस समय अमेरिका में अपने परिवार के साथ रह रहे हैं। पाकिस्तान में नहीं रहने के पीछे उन्होंने अपने धर्म और सुरक्षा को प्रमुख कारण बताया है। उन्होंने कहा, "जो लोग मेरी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं, उन्हें बता दूं कि प्रभु श्री राम की कृपा से मैं और मेरा परिवार सुरक्षित और सुखी हैं।"

यह भी पढ़ें- “इतनी जल्दबाजी क्यों?” गिल को कप्तानी सौंपने पर भड़के पूर्व दिग्गज, रोहित शर्मा को लेकर कह दी ये बात

पाकिस्तान के एकमात्र हिंदू टेस्ट खिलाड़ी रहे कनेरिया

दानिश कनेरिया पाकिस्तान के इतिहास में दूसरे हिंदू और सबसे सफल टेस्ट स्पिनर रहे हैं। उन्होंने अपने करियर में 61 टेस्ट में 261 विकेट लिए, लेकिन उनका करियर स्पॉट फिक्सिंग विवाद के बाद समाप्त हो गया। तब से वे अक्सर भारतीय मुद्दों पर बोलते रहे हैं और पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों की स्थिति पर सवाल उठाते रहे हैं।

 

Location : 
  • Islamabad

Published : 
  • 5 October 2025, 1:02 PM IST

Advertisement
Advertisement