हिंदी
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना आज उदयपुर में ‘प्राइमल’ थीम के साथ शादी करेंगे। तेलुगु और कोडवा परंपराओं के साथ सादगी भरा समारोह। जानिए थीम का मतलब, वेन्यू और रिसेप्शन की डिटेल।
रश्मिका और विजय की शादी (img source: Google)
Udaipur: साउथ सिनेमा के पॉपुलर कपल Vijay Deverakonda और Rashmika Mandanna आज उदयपुर में शादी के बंधन में बंधे गए हैं। यह समारोह दो अलग-अलग परंपराओं के साथ आयोजित होगा, जिसमें उनके तेलुगु और कोडवा रूट्स का सम्मान किया जाएगा। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी की थीम ‘प्राइमल’ रखी गई है, जो पुराने दौर की सादगी और भारतीय परंपराओं से प्रेरित है।
‘प्राइमल’ शब्द का अर्थ है मूल या जड़ों से जुड़ा हुआ। इस थीम के तहत शादी को उसी सरल और पवित्र अंदाज में आयोजित किया जाएगा, जैसा दशकों पहले विवाह समारोह हुआ करते थे। इसमें दिखावे से ज्यादा महत्व रीति-रिवाजों, संस्कारों और भावनाओं को दिया गया। सजावट में मिट्टी, लकड़ी, प्राकृतिक रंगों और फूलों का इस्तेमाल होगा किया गया।
पूरी थीम प्रकृति, पंचतत्व और जीवन की मूल ऊर्जा को केंद्र में रखकर तैयार की गई थी। सूत्रों का कहना है कि यह शादी “जहां से सृष्टि का निर्माण हुआ” उस मूल भावना को दर्शाएगी। हर रस्म को पारंपरिक तरीके से निभाया जाएगा, ताकि भारतीय संस्कृति की झलक साफ दिखाई दे।
रश्मिका और विजय अपनी नई जिंदगी की शुरुआत जड़ों से जुड़े मूल्यों के साथ करना चाहते हैं। ‘प्राइमल’ थीम के जरिए वे यह संदेश देना चाहते हैं कि रिश्ते विश्वास, संस्कार और प्रकृति के साक्षी में बनते हैं, न कि भव्यता और तड़क-भड़क से। यह शादी एक इंटिमेट और ऑथेंटिक सेलिब्रेशन होगी, जिसमें सिर्फ करीबी मेहमान शामिल होंगे।
Vijay-Rashmika Wedding: उदयपुर में हल्दी की रस्म पूरी, जानें कहां लेंगे सात फेरे VIROSH
शादी की रस्में 24 फरवरी 2026 से उदयपुर में शुरू हो चुकी थी। संगीत, मेहंदी और हल्दी समारोह में मेहमानों ने जमकर एंजॉय किया। प्री-वेडिंग की पहली रात मेहमानों के लिए खास जापानी डिनर परोसा गया। कपल ने क्रिकेट और वॉलीबॉल मैच भी खेले, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। दोनों ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हल्दी सेरेमनी की झलकियां शेयर की हैं। समारोह ITC Mementos Ekaya में आयोजित हो रहा है।
शादी के बाद 4 मार्च 2026 को हैदराबाद में रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार यह इवेंट Taj Krishna में होगा। फिल्म इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियों के इसमें शामिल होने की उम्मीद है।
वर्क फ्रंट पर विजय और रश्मिका जल्द ही ‘राणाबली’ फिल्म में साथ नजर आएंगे। वहीं रश्मिका की फिल्म Cocktail 2 में Shahid Kapoor और Kriti Sanon नजर आएंगे, जो सितंबर में रिलीज होगी। विजय की फिल्म ‘राउडी जनार्दन’ भी इस साल दिसंबर में रिलीज होने वाली है।