रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने गजब अंदाज में लिये सात फेरे, हुए एक-दूजे के; जानिये शादी की खास बातें

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने 26 फरवरी 2026 को उदयपुर के आईटीसी ग्रैंड मोमेंटोस में पारंपरिक तेलुगु रीति-रिवाजों से शादी की। शाम को कोडावा रस्में होंगी। कपल की टीम ने मीडिया, फैन्स और बच्चों को मिठाइयां बांटीं।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 26 February 2026, 1:56 PM IST
google-preferred

Udaipur: साउथ सिनेमा के चर्चित सितारे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 26 फरवरी 2026 को शादी के पवित्र बंधन में बंध गए। यह निजी समारोह राजस्थान के खूबसूरत शहर उदयपुर में आयोजित किया गया। शादी पूरी तरह पारंपरिक तेलुगु रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न हुई, जिसमें परिवार और करीबी रिश्तेदार शामिल हुए।

आईटीसी ग्रैंड मोमेंटोस बना वेडिंग वेन्यू

कपल की यह भव्य शादी ITC Grand Mementos में हुई। जानकारी के अनुसार, रश्मिका और विजय के परिवार वाले 23 फरवरी को ही उदयपुर पहुंच गए थे और शादी की तैयारियां जोरों पर थीं। रविवार को दोनों सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को अपनी शादी की आधिकारिक जानकारी दी।

शाम को होंगी कोडावा रीति-रिवाजों की रस्में

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी के बाद शाम 4 बजे से कोडावा (कूर्ग) परंपराओं के अनुसार एक और समारोह आयोजित किया जाएगा। इस खास रस्म में दोनों परिवारों की पारंपरिक मान्यताओं का सम्मान किया जाएगा। तेलुगु और कोडावा संस्कृतियों के संगम ने इस शादी को और भी खास बना दिया है।

South Industry News: सगाई की चर्चाओं के बीच रश्मिका मंदाना ने तोड़ी चुप्पी, इंस्टाग्राम पर किया खास ऐलान

मीडिया और फैन्स को बांटी गई मिठाइयां

शादी के बाद रश्मिका और विजय की टीम ने वेन्यू के बाहर मौजूद मीडिया कर्मियों और फैन्स को मिठाइयां बांटीं। इसका वीडियो मशहूर पैपराजी वायरल भयानी द्वारा साझा किया गया, जिसमें टीम वेन्यू से दूर खड़े लोगों तक मिठाई पहुंचाती नजर आई। खास बात यह रही कि वहां मौजूद कुछ जरूरतमंद बच्चों को भी मिठाइयां दी गईं, जिसने सभी का दिल जीत लिया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

मिठाई के डिब्बे पर दिखी रश्मिका की तस्वीर

मिठाइयों के डिब्बों पर रश्मिका मंदाना की तस्वीर छपी हुई थी और उस पर ‘प्रभुजी’ लिखा नजर आया। यह खास पैकेजिंग सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। फैन्स इस जेस्चर को कपल की सादगी और अपनत्व का प्रतीक मान रहे हैं।

शादी में शामिल हुईं कई हस्तियां

इस निजी समारोह में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई करीबी दोस्त और सितारे शामिल हुए। मेहमानों में संदीप रेड्डी वांगा, कल्याणी प्रियदर्शन, राहुल रविंद्रन, ईशा रेब्बा, आशिका रंगनाथ और श्राव्या वर्मा जैसे नाम शामिल बताए जा रहे हैं। सभी ने नवविवाहित जोड़े को नई जिंदगी की शुभकामनाएं दीं।

रश्मिका मंदाना ने विजय देवरकोंडा संग शादी की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, क्या सच में होगी फरवरी में शादी?

प्रोड्यूसर ने दी खास बधाई

फिल्म ‘Geetha Govindam’ के प्रोड्यूसर बनी वासु ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कपल को खास अंदाज में बधाई दी। उन्होंने लिखा कि “मेरी Geetha Govindham को हमेशा के लिए एक-दूसरे को चुनते देखना बेहद खास है।” उनका यह संदेश सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

रश्मिका और विजय की यह शादी न सिर्फ उनके फैंस बल्कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक खास पल बन गई है। दोनों की जोड़ी को लंबे समय से साथ देखा जा रहा था और अब आधिकारिक रूप से जीवनसाथी बनने के बाद उनके चाहने वालों में खुशी की लहर है।

Location : 
  • Udaipur

Published : 
  • 26 February 2026, 1:56 PM IST

Advertisement
Advertisement