हिंदी
24 बॉल में 38 रन बनाकर आउट (Image Source: Internet)
New Delhi: सुपर-8 चरण के इस महत्वपूर्ण मुकाबले में जिम्बाब्वे के कप्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पिच की स्थिति और ओस के फैक्टर को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय रणनीतिक माना जा रहा है। दूसरी पारी में बल्लेबाजी को आसान माना जा रहा है, इसलिए जिम्बाब्वे पहले भारतीय बल्लेबाजों को रोककर दबाव बनाना चाहेगा।
भारतीय टीम के लिए यह टॉस चुनौती लेकर आया है, क्योंकि अब उसे पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा और प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा करना होगा। शुरुआती ओवरों में विकेट बचाकर तेज रन गति बनाए रखना टीम की प्राथमिकता होगी।
सुपर-8 के अहम मुकाबले में भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ आक्रामक शुरुआत की है। ओपनिंग पर अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की जोड़ी ने तेज रनगति से पारी को आगे बढ़ाया और पहले दो ओवर में बिना किसी नुकसान के 23 रन जोड़ दिए। तीसरे ओवर में अभिषेक शर्मा को मिली फ्री हिट का उन्होंने पूरा फायदा उठाते हुए चौका जड़ा और फिर छक्के के साथ ओवर खत्म कर भारत का स्कोर 46 रन तक पहुंचा दिया।
हालांकि तेज शुरुआत के बीच भारत को पहला झटका तब लगा जब संजू सैमसन पवेलियन लौट गए। चार ओवर के बाद टीम का स्कोर 49/1 हो गया है। पावरप्ले में भारत की रन गति मजबूत बनी हुई है और अभिषेक शर्मा आक्रामक अंदाज में क्रीज पर टिके हैं, जिससे टीम बड़े स्कोर की दिशा में आगे बढ़ती दिख रही है। अब मध्यक्रम की जिम्मेदारी होगी कि इस तेज शुरुआत को मजबूत कुल में बदला जाए।
पावरप्ले के दौरान इशान किशन ने तेजी दिखाते हुए 9 गेंदों पर 15 रन बनाए और अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर रन गति बनाए रखी। अभिषेक 13 गेंदों पर 33 रन की विस्फोटक पारी खेल रहे हैं। दोनों की साझेदारी से भारत ने पावरप्ले में एक विकेट पर 80 रन बना लिए , जिससे बड़े स्कोर की नींव तैयार होती नजर आ रही है।
मिडिल ओवर्स में भी रनगति बरकरार रही और 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 109 रन हो गया। अभिषेक और ईशान के बीच 44 गेंद में 77 रन की शानदार साझेदारी ने भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया और बड़े स्कोर की नींव रख दी।
अभिषेक शर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तूफानी अंदाज़ में बल्लेबाज़ी करते हुए महज़ 26 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।
पारी को आगे बढ़ाते हुए भारत को दूसरा झटका ईशान किशन के रूप में लगा, जो 24 गेंदों में 38 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन तब तक टीम मजबूत स्थिति में पहुंच चुकी थी।
शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए उन्होंने 30 गेंदों में 55 रन बनाए और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाकर पवेलियन लौटे। 13 ओवर के बाद भारत का स्कोर 151/3 है, रन गति बरकरार है और टीम बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही है।
अपडेट जारी...
भारत की प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह
जिम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन: तदिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), ब्रायन बेनेट, डायोन मायर्स, रयान बर्ल, सिकंदर रज़ा (कप्तान), टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, टिनोटेन्डा मापोसा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी, रिचर्ड नगारवा
Location : New Delhi
Published : 26 February 2026, 7:03 PM IST