IND vs ZIM: भारत की एकतरफा जीत, गेंद और बल्ले से दिखाया दम, बड़े अंतर से जीता मुकाबला

भारत ने IND vs ZIM मुकाबले में शानदार ऑलराउंड खेल दिखाते हुए जिम्बाब्वे को एकतरफा अंदाज में हराकर सीरीज में मजबूत बढ़त बना ली।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 26 February 2026, 10:35 PM IST
google-preferred

Chennai: भारत ने IND vs ZIM मुकाबले में शानदार ऑलराउंड खेल दिखाते हुए जिम्बाब्वे को एकतरफा अंदाज में हराकर सीरीज में मजबूत बढ़त बना ली। भारत बनाम जिम्बाब्वे का मैच टीम इंडिया ने रनों से अपना नाम कर लिया। जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में 200 रन भी नहीं बना पाई।

सुपर-8 में टीम इंडिया की दमदार एंट्री

भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 राउंड में अपनी पहली जीत दर्ज करते हुए जिम्बाब्वे को 72 रन से करारी शिकस्त दी। गुरुवार को खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में जबरदस्त प्रदर्शन किया। इसी नतीजे के साथ सुपर-8 ग्रुप-1 से साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल में पहुंच गई है, जबकि भारत ने भी अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है।

चेपॉक में रन बरसे

चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया लेकिन यह दांव उल्टा पड़ गया। टीम इंडिया ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 256 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 184 रन ही बना सकी। हरफनमौला प्रदर्शन के लिए हार्दिक पंड्या को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

रिकॉर्ड बुक में दर्ज हुआ 256 रन का स्कोर

भारत का 256 रन टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बन गया। टूर्नामेंट का सर्वोच्च स्कोर 260 रन है, जो श्रीलंका ने 2007 में केन्या के खिलाफ बनाया था। इसके साथ ही टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप में अपना अब तक का सबसे बड़ा स्कोर भी बना लिया। इससे पहले 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ 218 रन भारत का सर्वश्रेष्ठ स्कोर था। उसी मैच में युवराज सिंह ने लगातार 6 छक्के जड़े थे।

अभिषेक और पंड्या की फिफ्टी

भारतीय पारी में अभिषेक शर्मा ने 55 रन की तेज तर्रार पारी खेली। हार्दिक पंड्या ने नाबाद 50 रन बनाए। तिलक वर्मा ने भी 44 रन बनाकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया। जिम्बाब्वे की ओर से रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी, तिनोतेंदा मपोसा और सिकंदर रजा को एक-एक विकेट मिला।

अर्शदीप की घातक गेंदबाजी

257 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की शुरुआत धीमी रही और मिडिल ओवर्स में लगातार विकेट गिरते रहे। हालांकि ओपनर ब्रायन बेनेट ने एक छोर संभाले रखा और नाबाद 97 रन बनाए, लेकिन वह टीम को जीत तक नहीं पहुंचा सके। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने 3 विकेट लेकर मैच का रुख पूरी तरह भारत की तरफ मोड़ दिया। वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल और शिवम दुबे को भी एक-एक सफलता मिली।

Location : 
  • Chennai

Published : 
  • 26 February 2026, 10:35 PM IST

Advertisement
Advertisement